Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम मंडल पर महिला कर्मचारियों द्वारा विभिन्न कार्य के साथ स्टेशन का सफल संचालन कर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

ख़बरगुरु (रतलाम)8 मार्च। पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया एवं कई कार्यालयों का संचालन सिर्फ महिला कर्मचारियों द्वारा ही किया गया।

जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रवक्ता ने बताया कि रतलाम मंडल पर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान सिर्फ महिला कर्मचारियों द्वारा आगे बढ़कर कुछ स्टेशनों पर विभिन्न कार्यों को काफी कुशलता के साथ किया गया। रतलाम मंडल के राजेन्द्र नगर स्टेशन पर पहली शिफ्ट में सभी कार्य महिला कर्मचारियों द्वारा ही किया गया एवं स्टेशन का संचालन काफी कुशलता के साथ किया गया। इंजीनिंयरिंग विभाग के कई खंडों में ट्रैक मेंटेनेंश का कार्य महिला ट्रैक मेंटेनेंस कर्मचारियों द्वारा किया गया। रतलाम मुख्यालय के श्रीमती वीणा मुरलीधरण-लोको पायलट, सहायक लोको पायलट अनुराधा टेलर एवं गार्ड दीपिका बैरागी द्वारा दाहोद से संतरोड तक घाट सेक्शन में बैलास्ट ट्रेन का परिचालन कर अपनी कुशलता का परिचय देने के साथ ही साथ उज्जैन मुख्यालय के लोको पायलट संध्या यादव एवं सहायक लोको पायलट द्वारा उज्जैन से भोपाल तक गुड्स ट्रेन का परिचालन किया गया।
डीजल शेड रतलाम में लोको नम्बर डीजल शेड रतलाम में लोको लोको नम्बर 11500 का मंथली शिड्युल शेड के महिला कर्मियों द्वारा किया गया। इस लोको को ट्रेन परिचालन हेतु गाड़ी संख्या 19329 वीरभूमि एक्सप्रेस में दिनांक 08.03.19 को लगाया गया।
मंडल चिकित्सालय रतलाम में सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा निदेशक महोदया की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान माननीया अध्यक्षा द्वारा लिंगानुपात, कार्यसमानता एवं महिलाओं से संबंधित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंडल कार्यालय रतलाम के समिति कक्ष में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मंडल कार्यालय के लगभग 100 से अधिक महिला कर्मचारी शामिल हुए। महिला कर्मचारियों द्वारा इस दौरान महिला कर्मचारियों से संबंधित मुद्दों पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री के.के. सिन्हा से चर्चा की। इस दौरान विभिन्न यूनियनों एवं संगठनों के पदाधिकारी भी उपस्थित

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!