Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: 12 दिवसीय धोलावाड़ पर्यटन महोत्सव का शुभारंभ जोश, जुनून और उत्साह के साथ हुआ, रोमांचक एवं साहसिक खेलों का उठाया लुत्फ

खबरगुरु (रतलाम) 25 दिसम्बर। धरती में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं, जरूरत है सिर्फ इसे संवारने की। जिला प्रशासन द्वारा आयोजित रतलाम के धोलावाड़ में 12 दिवसीय पर्यटन महोत्सव का शुक्रवार को जोश, जुनून और उत्साह के साथ शुभारंभ हो गया। इस दौरान विभिन्न रोमांचक एवं साहसिक गतिविधियां का भी आयोजन किया गया। रतलाम तथा अन्य स्थानों के नागरिक बडी संख्या में धोलावाड पहुंचे। रोमांचक एवं साहसिक खेलों का लुत्फ उठाया। पर्यटकों ने बोट राइड, वाटर स्कूटर , तीरंदाजी, पेंट बाल, साइकिलिंग बैलेंस द रो, मंकी क्राल की।

पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से महोत्सव का आयोजन

कोरोना की वजह से इस वर्ष पर्यटन महोत्सव को लेकर संशय बना हुआ था। 12 दिवसीय पर्यटन महोत्सव को मंजूरी मिली है। इसके पूर्व जिले में कई महत्वपूर्ण धार्मिक और सामाजिक आयोजन टल चुके हैं। रतलाम के पर्यटन को बढ़ावा देने के मकसद से महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। 12 दिवसीय इस पर्यटन महोत्सव के साथ ही टेंट कैंपिंग और अन्य गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।

विभिन्न गतिविधियों के साथ स्वादिष्ट दाल-पानिये का लुत्फ उठाया

बच्चों ने परिवार के साथ मोटर बोट में भ्रमण किया। तीरंदाजी प्रक्षेत्र में तीरों से निशाने साधे। प्राकृतिक क्षेत्र में साइकलिंग के अंदाज दिखाए। पेडों के मध्य मंकी क्राल का आनन्द लिया। बच्चों के लिए वाटर जार्बिंग बाल से पानी पर लुढकने का अपना अलग ही मजा था। बच्चों की खुशी देखते ही बनती थी। कोरोना काल में घरों में कैद लोगो ने अपने ही जिले में आउटिंग के साथ खुशियां मनाई। सरोज सरोवर में जहां जल क्रीड़ा की, वहीं आंवला पर्वत पर आराम करेंगे। पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देने का इंतजाम जिला प्रशासन ने करवाया है। स्वादिष्ट दाल-पानिये की भोजन व्यवस्था भी की गई है जिसका लुत्फ भी शुक्रवार को लोगों ने सपरिवार उठाया।

5 जनवरी तक मनाया जाएगा पर्यटन महोत्सव, सशुल्क रहेंगी गतिविधियां

धोलावाड़ इको टूरिज्म पार्क में 25 दिसंबर से आयोजित हो रहे 12 दिवसीय पर्यटन महोत्सव के दौरान बोट राइड, वाटर स्कूटर बनाना राइड, वाटर जोर्बिंग इन माउंटेन बाइकिंग, साइकिलिंग बैलेंस द रो, टायर क्राल, मंकी क्राल, वेली क्रॉसिंग, तीरंदाजी, पेंट बाल आदि गतिविधियां आयोजित की जाएगी वहां आलैंड पर वीआईपी टेंट कैंपिंग तथा सामान्य टेंट कैंपिंग की भी व्यवस्था की गई है जिनके लिए शुल्क निर्धारित है इसके अलावा अन्य गतिविधियों भी सशुल्क रहेंगी। शुक्रवार से आरम्भ हुआ धोलावाड पर्यटन महोत्सव आगामी 5 जनवरी तक मनाया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर ये रहें उपस्थित, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

इस अवसर पर विधायक रतलाम चेतन्य काश्यप, ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना, कलेक्टर गोपालचन्द्र डाड, पूर्व विधायक श्रीमती संगीता चारेल, शैलेन्द्र डागा, मनोहर पोरवाल, बजरंग पुरोहित, डा. विजय चारेल, परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण निशीकांत शुक्ला, सहायक अधिकारी अरुण पाठक भी उपस्थित थे। विधायक काश्यप ने  आयोजन को सफल बनाने के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

बुकिंग के लिए यहां करें संपर्क

पर्यटन महोत्सव में आइलैंड पर वीआईपी टेंट कैंपिंग, सामान्य टेट कैंपिंग की बुकिंग हेतु 07412-267425 के अलावा भंवरलाल सिलावट 7987705363, हिम्मत सिंह डोडिया 9977339295 से भी संपर्क किया जा सकता है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!