Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रेलवे में निजीकरण नहीं होगा बर्दाश्त, होगा देशव्यापी प्रदर्शन – शरीफ खान पठान अध्यक्ष- वे.रे.म.संघ

खबरगुरु (रतलाम) 22 दिसम्बर। रेलवे जिस रफ्तार से निजीकरण कर रहा है, उससे यह साफ होता है कि आने वाले समय में रेल संरक्षा का काम भी निजी हाथों में सौंप दिया जाएगा। रेलवे का निजीकरण किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बात दो दिवसीय दौरे पर रतलाम आए वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष शरीफ खान पठान ने कही।

सरकार पूंजीपतियों के हाथों में भारतीय रेल को बेचना चाहती है

मंगलवार दोपहर पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए वे.रे.म.संघ के अध्यक्ष शरीफ खान पठान ने बताया की सरकार का व्यवहार हमारे प्रति ठीक नही है। कर्मचारीयों के हितो में बने कानून को भी सरकार बदलने का प्रयास कर रही है। सरकार सिर्फ बड़े उद्योगपतियो के बारे में सोच रही है। सरकार पूंजीपतियों के हाथों में भारतीय रेल को बेच देना चाहती है, लेकिन वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ ऐसा नहीं होने देगी पीएम मोदी ने वाराणसी में अपने संबोधन में कहा था की रेल से मेरा पुराना संबंध है। बावजूद इसके मोदी सरकार रेल, स्टेशन यहा तक की ऐसी प्रोडक्शन यूनिट जो देश को मुनाफा दे रही है उसे भी बेचने की योजना बना रही है।

नही तो होगा बढ़ा आंदोलन
पठान ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा की युवाओं को नौकरिया नही मिल पा रही है। प्रधानमंत्री से विनम्र अपील करते है की युवाओ की नौकरिया खत्म न करें। सरकार का काम सिर्फ मुनाफा कमाना नही है, जनता को सुविधाएं उपलब्ध करवाना भी सरकार का काम है। रोजाना 2 करोड़ 30 लाख यात्री रेल यात्रा करते है। सरकार हर तरफ यात्रीयों से चार्ज ले रही है। जल्द ही दिल्ली में नेशनल कोर्डिनेशन कमेटी की मिटिंग होने वाली है। जिसमें सरकार की नीतियो के विरूद्व आंदोलन की योजना बनेगी । और आवश्यकता लगी तो रेल रोको आंदोलन भी किया जाएगा। पठान ने कहा की अब पानी सिर के उपर से जा रहा है, अभी भी सरकार की नीतियो को नही रोका गया तो आने वाली पिढ़ियां हमें माफ नही करेंगी। पठान ने रेल कर्मचारियों के हित में सार्थक प्रयास जारी रखने की बात कही।

चक्काजाम करने के अलावा कोई चारा नही बचेगा

सरकार ने निर्णय कर लिया है की देश से ट्रेड यूनियन को समाप्त किया जाए। पर हम ऐसा नही होने देंगे। अगर सरकार नही सुनती है तो हमारे पास चक्काजाम करने के अलावा कोई चारा नही बचेगा। अगर सरकार कर्मचारी, किसानो की बात नही सुनेगी तो हम जल्द ही बड़ा आंदोलन करेंगे और सरकार को घुटने टेकने पर हम मजबूर होना पडेगा।

करना है दादा माहुरकरजी के सपनो को पूरा

शरीफ खान पठान ने कहा की दादा माहुरकरजी के सपनो को पूरा करना है एवं हमेशा की तरह पूरे वेस्टर्न रेलवे में प्रथम स्थान पर रहते हुए रेल कर्मचारियों के हितो के लिए काम करना है। साथ ही शरीफ खान पठान ने जे.सी. बैंक में ऐतिहासिक जीत पर संगठन के सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओ को बधाई दी एवं आने वाले मान्यता के चुनाव के लिए होसला अफजाई की।

ये रहे उपस्थित
उपरोक्त आयोजन में संघ के मंडलमंत्री बी.के.गर्ग, मंडल अध्यक्ष रफीक मंसूरी, उपाध्यक्ष प्रमोद व्यास व अतुल सिंह राठौड, संयुक्त मंडलमंत्री चम्पालाल गडवानी, कैलाश भारती, सहायक मंडलमंत्री दीपक भारद्वाज व प्रताप गिरी, जे.सी.बैंक डायरेक्टर वाजिद खान एवं नीलम कौर, प्रवक्ता गौरव दुबे एवं संघ के योगेश पाल, विशाल गुप्ता, अख्तर हुसैन, हिमांशु पिटारे, गौरव ठाकुर, आशाराम मीणा, सुमित गर्ग, गौरव संत, धीरज प्रजापति, महेन्द्र राठौर, इमरान खान, अशोक टंडन, मोहित टांक पहलवान, नवीन पाल, एन्थोनी पहलवान, राजकुमार द्रविड आदि पदाधिकारी एवं रेलवे कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद थे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!