Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रोजाना लहसुन खाने से आपको होंगे ये 10 फायदे

रोजाना लहसुन खाने से आपको होंगे ये 10 फायदे

(खबर गुरू) : हम लहसुन का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढाने में करते हैं। इससे खाना का टेस्ट बदल जाता है। यह खाने का स्वाद ही नहीं बढाता है बल्कि हमारे स्वास्थ्य का भी ख्याल रखता है। अगर हम इसकी एक कली का सेवन खाली पेट करते हैं तो यह हमारे शरीर के लिए किसी अमृत से कम नहीं है। लहसुन की एक कली हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाता है।

आयुर्वेदाचार्य बसंत कुमार सिंह कहते हैं कि लहसुन एक चमत्कारी चीज है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण होते हैं और अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते हैं तो इसके सारे फायदे पा सकते हैं। लहसुन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक की तरह काम करता है।

लहसुन के सेवन से आप जवान बने रहेगे। यह टीबी, दमा, निमोनिया, सर्दी, ब्रोंकाइटिस, पुरानी ब्रोंन्कियल सर्दी, फेफड़ों में संक्रमण, खांसी, बवासीर, कब्ज, कान का दर्द, ब्लड प्रेशर सहित कई बीमारियों की रोकथाम करता है। यह कई तरह के संक्रमण को दूर करने में कारगर होता है साथ ही इसमें हीलिंग का भी गुण होता है। लहसुन के सेवन से ये 10 फायदे होंगे-

सर्दी-जुकाम से राहत
लहसुन और शहद का मिश्रण खाने से सर्दी-जुकाम के साथ ही साइनस की तकलीफ भी काफी कम हो जाती है। यह मिश्रण शरीर की गर्मी बढ़ाता है और बीमारियों को दूर रखता है।

गले के इंफेक्शन
इस मिश्रण को लेने से गले का संक्रमण दूर होता है क्योंकि इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण हैं। यह गले की खराश और सूजन को कम करता है।

नसों में झनझनाहट
खाली पेट लहसुन का सेवन करने से नसों में झनझनाहट की समस्या दूर हो जाती है। स्नायु संबंधी विकारों को दूर करता है और शरीर में स्फूर्ति आती है।

दिल को रखे तंदुरुस्त
लहसुन और शहद के मिश्रण को खाने से दिल तक जाने वाली धमनियों में जमी वसा निकल जाती है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन ठीक तरह दिल तक पहुंचता है।

दांत दर्द से निजात
दांतो में दर्द हो तो लहसुन की एक कली काफी फायदेमंद साबित होगी। इसमें एन्टीबैक्टिरीअल और दर्दनिवारक गुण दांत के दर्द से राहत दिलाता है। इसकी एक कली पीसकर दांत के दर्द के जगह पर लगा दें।

इम्यून सिस्टम को मजबूती
लहसुन और शहद के इस घोल से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और इस वजह से शरीर मौसम की मार से बचता है।

डायरिया से बचाए
जिन वयस्कों व बच्चों को बार-बार डायरिया हो, वे इस मिश्रण से स्वस्थ हो जाते हैं। पाचन तंत्र दुरुस्त करने के साथ ही पेट का संक्रमण भी खत्म करता है।

डीटॉक्स
लहसुन-शहद एक प्राकृतिक डीटॉक्स मिश्रण है। इसे खाने से शरीर से गंदगी और वेस्ट मैटेरियल बाहर निकल जाता हैं।

फंगल इंफेक्शन से बचाए
फंगल इंफेक्शन, शरीर के कई भागों पर हमला करते हैं। एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरा लहसुन-शहद मश्रिण बैक्टीरिया को खत्म कर शरीर को कमजोर होने से बचाता है।

कोलेस्ट्रॉल पर नियंत्रण
अगर आप खाली पेट लहसुन का सेवन करते है तो इससे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को भी नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

Share This Post

admin

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!