रतलाम (खबर गुरू) 28 फरवरी 2017 : सोमवार दोपहर गोपाल गोशाला कॉलोनी निवासी राजेंद्र पिता भंवरलाल मूणत (55) ने फांसी लगा ली। इससे उसकी मौत हो गई। वह शादी समारोह से भोजन करके घर लौटा था। सूत्रो के अनुसार कमरे से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है। हांलाकि पुलिस ने अभी इसका खुलासा नहीं किया है। मृतक ने सोमवार दोपहर परिसर में शादी कार्यक्रम में भोजन किया और दोपहर एक से डेढ़ बजे के बीच घर पहुंचे , सुसाइड नोट लिखा और फांसी लगा ली। मृतक के परिजन कार्यक्रम में ही थे। शाम करीब साढ़े चार बजे उनका पुत्र यश घर पहुंचा तब उसके पिता के फांसी पर लटके होने की जानकारी मिली।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें शहर के 7-8 रसूखदार के नाम हैं, जिनसे लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था। हांलाकि पुलिस द्वारा सुसाइड नोट का खुलासा नहीं किया जाना भी कई शंकाओ को जन्म देता है। पुलिस के अनुसार मामले कि जांच की जा रही है।