Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

शहर के विभिन्न क्षेत्रों के निर्माण कार्य में गति लाएं व गुणवत्ता बनाए रखें : निगमायुक्त

खबरगुरु (रतलाम) 12 जुलाई। शहर के विभिन्न स्थलों पर आयुक्त सोमनाथ झारिया ने रविवार को भ्रमण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया साथ ही 4 लेन सड़क निर्माण व सीवरेज कार्य का भी अवलोकन किया।

निगम आयुक्त श्री झारिया ने नगर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर सफाई व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के निर्देश दिए। नगर निगम द्वारा 4 जेसीबी, 4 डम्पर व 1 ट्रेक्टर ट्रॉली के माध्यम से नगर के नालो की सफाई का कार्य किया जा रहा है। रविवार को ईदगाह रोड, आई माता, अशोक नगर, मौलाना आजाद नगर, शास्त्री नगर नाले की सफाई का कार्य किया गया। इसके अलावा सक्सर जेटिंग मशीन से विक्रम नगर, दीनदयाल नगर व अलकापुरी के चेम्बरों की सफाई की गई।

नगर के नागरिकों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए कन्टेनमेंट क्षेत्रों के साथ ही नगर में भी सोडियम हाईड्रोक्लोराईड का छिड़काव नियमित रूप से करने के निर्देश निगम आयुक्त ने संबंधितों को दिये।
नगर निगम द्वारा 3 फायर लॉरी, 1 ट्रेक्टर, 1 क्वीक रिस्पांस व्हीकल, 14 हैण्ड मशीन से सोडियम हाईपोक्लोराईड का छिड़काव किया जा रहा है। साथ ही 2 फागिंग मशीन से कीटनाशक दवा का छिड़काव किया जा रहा है। निगम आयुक्त श्री झारिया ने दो बत्ती पर सीवरेज कार्य व पावर हाउस रोड पर 4 लेन सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन कर संबंधित कम्पनी के सुपरवाईजर व कर्मचारियों को कार्य में गति लाने व निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए।

घर-घर से कचरा संग्रहण का कार्य नियमित रूप से हो इसके लिए नगर निगम द्वारा 30 नवीन कचरा संग्रहण वाहन क्रय किए गए थे जिसमें से 5 वाहन प्रारंभ नहीं किए गए थे। निगम आयुक्त श्री झारिया के निर्देशानुसार 5 नवीन कचरा संग्रहण वाहनों को आरंभ कर वार्डो में कचरा संग्रहण के लिए भेजा गया।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!