Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

संक्रमण के मामले में भारत अब इटली से आगे निकला, देश में संक्रमित 2 लाख 36 हजार के पार

खबरगुरु (रतलाम) 6 जून। भारत में लॉकडाउन को खोलने की कोशिशों के बीच कोरोनावायरस पीड़ितों की संख्या में इजाफा जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 9887 नए कोरोना के केस सामने आए हैं। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 236657 हो गई है।

देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या दो लाख से ज्यादा

इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,36,657 हो गई है, जिनमें से 1,15,942 सक्रिय मामले हैं, 1,14,073 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 6,642 लोगों की मौत हो चुकी है।

संक्रमण के मामले में भारत अब इटली से आगे निकला

कोरोना संक्रमण देशभर में बढ़ता जा रहा है अब तो भारत कोरोना संक्रमितो के मामले में इटली से भी आगे निकल चुका है। भारत अब छठवें जबकि इटली सातवें स्थान पर है। देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 236657 हो गई है जबकि इटली में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 234531 है।

देश में संक्रमण

महाराष्ट्र:  महाराष्ट्र में हालात काफी खराब हैं। यहां अब पीड़ितों की संख्या 80 हजार से ज्यादा है। वहीं, 24 घंटे में 139 नई मौतों के साथ अब मृतकों की संख्या 2710 हो गई है।

तमिलनाडु :  एक दिन में अब अब तक के 1438 नए संक्रमित पाए गए हैं। इसी के साथ राज्य में अब पीड़ितों का आंकड़ा 28 हजार 694 पर पहुंच गया।

दिल्ली: 26 हजार से ज्यादा संक्रमित दिल्ली में है।

मध्य प्रदेश: यहां शुक्रवार को 234 नए मरीज सामने आए और 7 मौतें हुईं। इंदौर में 54, भोपाल में 52, नीमच में 38, खरगोन में 12, उज्जैन और सागर में 9-9 मरीज मिले। राज्य में संक्रमितों की संख्या 8996 हो गई है, जबकि 384 लोग जान गंवा चुके हैं।

 

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!