Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

2 और कोरोना मरीज स्वस्थ होकर पहुँचे अपने घर

खबरगुरु (रतलाम) 29 मई 2020। शुक्रवार को रतलाम मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से 2 मरीजों को डिस्चार्ज कर घर के लिए विदाई दी गई। अब तक 31 मरीज स्वस्थ होकर घर पहुंच गए हैं। 2 का उपचार मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

शुक्रवार दोपहर 2 मरीजों को मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड से डिस्चार्ज कर घर के लिए भेजा गया है। शुक्रवार को डिस्चार्ज होने वालों में एक बालक बजरंग नगर का है तथा दूसरा सुभाष नगर का 25 वर्षीय युवक है।

करतल ध्वनि के साथ विदाई दी

शुक्रवार को दोपहर में कोरोना वायरस को हराकर स्वस्थ होकर जाने वालो को करतल ध्वनि के साथ विदाई दी गई। कलेक्टर रुचिका चौहान, पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी मेडिकल कॉलेज डीन डॉ. संजय दीक्षित तथा अन्य डॉक्टर एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने उनका स्वागत अभिनंदन किया। उल्लेखनीय है कि दोनों व्यक्तियों की दूसरी बार की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। इसके पश्चात उन्हें डिस्चार्ज करने का निर्णय लिया है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!