Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका: रिटायर्ड IAS, कांग्रेस नेताओं सहित 400 लोग भाजपा में शामिल

चुनाव के पहले कांग्रेस को बड़ा झटका: रिटायर्ड IAS, कांग्रेस नेताओं सहित 400 लोग भाजपा में शामिल

खबरगुरु (भोपाल) 13 अगस्त। विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों में उठापटक और दलबदल का दौर जारी है। रविवार को कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। भोपाल में 2 रिटायर्ड IAS अफसर, रिटायर्ड जज, पूर्व SDOP, कांग्रेस पार्टी के 2 पूर्व MLA प्रत्याशी समेत करीब 400 लोगों ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। सभी को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और वीडी शर्मा ने पार्टी की सदस्यता दिलाई।

रविवार को भोपाल के भाजपा ऑफिस में कांग्रेस के 2 पूर्व प्रत्याशी समेत 2 रिटायर्ड IAS, एक जज, 1 SDOP और एक डॉक्टर ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है। 2018 में खंडवा के पंधाना से कांग्रेस की प्रत्याशी रहीं छाया मोरे, सिहोरा से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी खिलाड़ी सिंह आर्मो, रिटायर्ड IAS कवीन्द्र कियावत, वेदप्रकाश शर्मा, रघुवीर श्रीवास्तव, रविन्द्र मिश्रा, मंडला से पूर्व न्यायाधीश प्रकाश उईके, सरदारपुर से पूर्व एसडीओपी राम सिंह मेडा, भगवानपुरा से शिशु रोग विशेषग्य डॉ हितेश मुजाल्दा ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। युवा कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष आकांक्षा बघेल समेत धार, गंधवानी, मांधाता, भीकनगांव और मंडला से सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, कांग्रेस ने पाप किया और भाजपा ने विकास किया। भाजपा की सदस्यता लेने के बाद आप लोग रूकना नहीं, सही बात है उसे गांव-गांव तक लेकर जाना है।

 

 

 

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!