Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

8-9 फरवरी को शीतलहर की संभावना, लौट सकती है ठंड

ख़बरगुरु (दिल्ली) 7 फरवरी :हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बुधवार को दो दिन से बर्फबारी हो रही है।  मध्यप्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हुई और ओले गिरे। देश के कई राज्यों के साथ मध्यप्रदेश में एक बार शीतलहर शुरू। 

तेज हवाए और उड़ती धूल ने वाहन चालकों को काफी परेशान किया। भारी बर्फबारी की वजह से श्रीनगर एयरपोर्ट से गुरुवार को कई उड़ानें रद्द कर दी गईं। गोएयर और इंडिगो एयरलाइंस की सभी उड़ान, स्पाइसजेट की दो, एयरएशिया की एक और सेना के एक चार्टर्ड विमान की उड़ान को रद्द किया गया।

 

मध्यप्रदेश में ग्वालियर , सतना में ओले गिरने और गुना, भिंड और भोपाल में बारिश होने से हवा में ठंडक घुल गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर भारत में बने पश्चिमी विक्षोभ को बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से भी नम हवाएं मिलकर और प्रभावी बना रही हैं। राजस्थान के आसपास हवा का चक्रवाती घेरा बना हुआ है। इससे मौसम में तेजी से बदलाव हुआ है।

उत्तरप्रदेश, हरियाणा, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ सहित कई राज्यों में 8 और 9 फरवरी से शीतलहर चल सकती है। इन राज्यों में ठंड फिर से लौट सकती है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!