खबरगुरू (रतलाम) 2 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने आलोट के रमेश मालवीय की भारतीय जनता पार्टी मे सदस्यता बहाल कर दी है। यह निर्णय भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, संभाग प्रभारी जीतू जिराती एवं जिला प्रभारी प्रदीप पांण्डेय की सहमति लिया गया है। श्री मालवीय से भाजपा की रीति-नीति अनुसार पार्टी को मजबूत करने को कहा गया है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने दी। रतलाम के आलोट विधानसभा क्षेत्र से बागी हुए रमेश मालवीय ने अपना नामांकन वापस लिया। इसके बाद उन्हें भाजपा में पुनः शामिल कर लिया गया।
रूठों को मनाया : आलोट के रमेश मालवीय की भाजपा सदस्यता बहाल
Dr. Himanshu Joshi
2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


