Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

भोपाल हमीदिया हादसा: अस्पताल में आग लगने से 4 बच्चों की मौत, कई मासूम झुलसे, बचाए गए 36 नवजात

खबरगुरु (भोपाल) 9 नवम्बर। मध्यप्रदेश के भोपाल के हमीदिया अस्पताल में सोमवार रात आग लग गई। यहां 4 बच्चों की झुलसने से मौत हो गई है। बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर मिलाकर आठ मंजिल के कमला नेहरू अस्पताल में आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। गुस्साए परिजनों का आरोप है कि बच्चों की जान बचाने की बजाय अस्पताल का स्टाफ खुद वहां से भाग गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए।

प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल हमीदिया के कैम्पस में बने कमला नेहरू गैस राहत हॉस्पिटल में सोमवार रात 9 बजे आग लग गई थी। आग अस्पताल की तीसरी मंजिल पर बच्चा वार्ड के SNCU में लगी। यहां 40 बच्चे भर्ती थे। 36 नवजात बचाए गए। हादसे के बाद 6 बच्चों को जेपी अस्पताल शिफ्ट करवाया है। आग लगने के स्पष्ट कारण का फिलहाल खुलासा नहीं हो सका है। हालांकि बताया जा रहा है कि अस्पताल में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। मौके पर दमकल की करीब 8-10 गाड़ियां पहुंची और देर रात फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया ट्वीट

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट किया, ‘अस्पताल के बाल वार्ड में आग की घटना बेहद दुखद है। बचाव कार्य तेजी से हुआ, आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन दुर्भाग्यवश पहले से गंभीर रूप से बीमार होने पर भर्ती तीन बच्चों को नहीं बचाया जा सका।’ घटना की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं। जांच अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मोहम्मद सुलेमान द्वारा की जाएगी।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!