Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, दुनिया में आज भारत का जो परचम लहरा रहा है यह भाजपा ही कर सकती है- डॉ. मोहन यादव

रतलाम विधानसभा का भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, दुनिया में आज भारत का जो परचम लहरा रहा है यह भाजपा ही कर सकती है- डॉ. मोहन यादव

कार्यकर्ता सम्मेलन में 25 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

खबरगुरु (रतलाम) 3 सितम्बर। भारतीय जनता पार्टी के रतलाम विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि रतलाम वाले यदि ठान ले, तो विधानसभा चुनाव में 56000 मतों से जीत के रहेंगे। शहर ने पहले भी कई इतिहास बनाए है। सम्मेलन में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में विधायक चेतन्य काश्यप के जनकल्याणकारी कार्यों एवं ईमानदारी से प्रभावित होकर अम्बेडकर मंडल अध्यक्ष विनोद यादव के नेतृत्व में 25 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। नए सदस्यों का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया। बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ भाजपा के पितृपुरूष प. दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को रतलाम शहर में 10 वर्षों के दौरान हुए चौतरफा विकास कार्यों की डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई, जिसे सभी ने बहुत सराहा। मुख्य अतिथि डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विधायक चेतन्य काश्यप एवं सांसद गुमानसिंह डामोर के रूप में रतलाम को श्रेष्ठ नेतृत्व मिला है। श्री काश्यप ने व्यवसाय में, तो श्री डामोर ने शासकीय सेवा में उंचाई हासिल करने के बाद एक लक्ष्य लेकर राजनीति शुरू की। श्री काश्यप ने दूरदृष्टि के साथ शहर का विकास कराया है और यही कारण है कि भाजपा का हर कार्यकर्ता उनकी विकास की राजनीति में साथ खड़ा नज़र आता है। रतलाम में उज्जैन से पहले शासकीय मेडिकल कॉलेज खोलना और औद्योगिक तथा अन्य विकास के कार्य होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश से लेकर देश तक सेवा के नए आयाम स्थापित किए है। दुनिया में आज भारत का जो परचम लहरा रहा है, और यह भाजपा ही कर सकती है।

भाजपा का कार्यकर्ता भारत को विश्व गुरू बनाने की शक्ति रखता है- सांसद गुमानसिंह डामोर 

सांसद श्री डामोर ने कहा कि कार्यकर्ताओं को केन्द्र और राज्य सरकार की हर योजना की जानकारी होना चाहिए। प्रधानमंत्री मोदी जी ने पूरी दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाया है। पहले विदेश का व्यापार डॉलर और पोण्ड होता था लेकिन हाल ही में 22 देशों में रूपए में व्यापार करने का एमओयू हुआ है। मध्यप्रदेश में लाडली बहना और अन्य योजनाओं से सरकार ने हर वर्ग का सम्मान बढ़ाया है। कार्यकर्ताओं को वर्ष 2003 के पहले का मध्यप्रदेश याद करे और चुनाव में हर कार्यकर्ता कमल का निशान ही सर्वोपरि रखे, क्योंकि कमल रहेगा तो ही सबका सम्मान रहेगा। भाजपा का कार्यकर्ता भारत को विश्व गुरू बनाने की शक्ति रखता है।

10 प्रतिशत मतदान बढ़ने से हासिल हो जाएगा जीत का लक्ष्य – चेतन्य काश्यप
विधायक चेतन्य काश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा लाड़ली बहना योजना का शंखनाद करने के बाद पूरा प्रदेश कह रहा है कि यहां भाजपा की सरकार फिर बनेगी। पिछले दिनों गुजरात से रतलाम प्रवास पर आए विधायक ईश्वरसिंह परमार ने 56 इंच का सीना रखने वाले कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव में 56000 मतों से जीत दिलाने का आव्हान किया है और यह कार्य मतदान का प्रतिशत बढ़ाने से आसानी से हो सकता है। श्री काश्यप ने पार्टी के सदस्यता अभियान को सफल बनाने और नए मतदाताओं को अधिक से अधिक जोड़ने का आव्हान करते हुए कहा कि रतलाम को महानगर बनाने के संकल्प में एटलेन एवं निवेश क्षेत्र के विकास के साथ ही गति आएगी। प्रदेश एवं देश में इसके लिए भाजपा की सरकार बनाना जरूरी है।

जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित ने कहा कि रतलाम के चुनाव में पहले 40000 और फिर 43000 से विधानसभा सीट जीती थी और लोकसभा चुनाव में 53000 की लीड मिली थी। इस बार भाजपा कार्यकर्ता जीत का नया रिकॉर्ड बनाएंगे। महापौर प्रहलाद पटेल ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत है। कार्यकर्ता ही विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनाते है। कार्यकर्ताओं की संकल्प शक्ति से ही नगर निगम के चुनाव में भाजपा ने जीत हासिल की और आने वाले विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव में भी यह सिलसिला जारी रहेगा। निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं से चुनाव में अधिक से अधिक मतदान कर लाड़ली बहना एवं लाड़ली लक्ष्मी जैसी नारी सम्मान योजनाओं हेतु मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित करने का आव्हान किया।
आरंभ में विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर पर अम्बेडकर मंडल के यतेन्द्र जोशी, ब्रह्मदेव त्यागी, सुरेश प्रभु, संजय भावसार, अनिल जैन, दिलीप निहालचंदजी, राजेन्द्र गुप्ता, दिनेश यादव, रवि परमार, दुलेसिंह राठौर, ओमप्रकाश यादव, नितेश वर्मा, प्रतीक चौहान, दीपेश बोरासी, नागेश्वर धाकड़, किशोर सोलंकी, दलबीरसिंह, भूदेव सोलंकी, किशनलालजी, रामचंद्र मानिया, दशरथ सूले, ओ.पी. धाकड़ एवं राधिका अवचिते ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वाले सभी कार्यकर्ताओं का मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद गुमान सिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप ने अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन का संचालन जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा ने किया। आभार विधानसभा सहसंयोजक प्रेम उपाध्याय ने माना।

सम्मेलन में भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य आशा मौर्य, निमिष व्यास, पूर्व महापौर शैलेन्द्र डागा, जन आशीर्वाद यात्रा जिला प्रमुख अशोक जैन लाला, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी, भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, सह कार्यालय मंत्री राकेश नागर, जिला मंत्री नेहा मेहर, आईटी सेल प्रदेश सह संयोजक सोमेश पालीवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, आदित्य डागा, कृष्णकुमार सोनी, विनोद यादव, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, मोर्चा प्रकोष्ठ पदाधिकारी करण वशिष्ठ, निलेश राव, राजेश रांका, श्रीकांत डोसी, अनुज शर्मा, सुदीप पटेल, नंदकिशोर तोषावड़ा, रवि निन्दाने, तन्मय त्रिवेदी, मधू शिरोड़कर, अनिता कटारा, मंसूर जमादार, विनोद करमचंदानी आदि मंचासीन रहे।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!