खबरगुरू (जापान ) 1 जनवरी। नए साल के पहले दिन जापान से एक बुरी खबर आ रही है। यहां 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, भूकंप के बाद कई झटके महसूस किए गए। इससे बाद देश के पश्चिमी में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। 5 मीटर (16 फीट) ऊंची लहरें उठ सकती हैं। अधिकारियों को तत्काल लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के आदेश दिए गए हैं।
जापान की मौसम विज्ञान एजेंसी के मुताबिक भूकंप इशिकावा प्रांत के अनामिजु शहर में आया। इसका केंद्र धरती से 10 किलोमीटर नीचे था। भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 12:40 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए।