Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: ढोढर के पास अनियंत्रित बस पलटी, 1 बच्चे की मौत, 42 हुए घायल

खबरगुरु (रतलाम) 2 मई । रविवार रात इंदौर से जोधपुर जा रही बस ढोढर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 4 माह के बच्चे की मौत हो गई जबकि 42 लोग घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को जावरा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 6 गंभीर घायलों को रतलाम जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे की वजह बस की तेज गति बताई जा रही है।

हादसा रविवार रात करीब 12:25 बजे का है। बस चालक ने जावरा के पास जैन ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद बस जोधपुर के लिए ढोढर की ओर बढ़ चली। रुपनगर फंडे के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और बस पेड़ से जा टकराई और पलट गई। बस की गति तेज होने से ड्राइवर बस को नियंत्रित नहीं कर पाया। बस पलटने से उसमें सवार 42 लोग घायल हो गए। हादसे में 4 महीने के बच्चे ग्रंथ सोनी निवासी उदयपुर की मौत हो गई। बस को क्रेन की सहायता से सीधा कर घायलों को बस से निकाला। सभी घायलों को पुलिस और मौजूद लोगो द्वारा जावरा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने 6 गंभीर घायलों को रतलाम रैफर किया। बस अशोका बस सर्विस की बताई जा रह है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!