Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

प्रचार अभियान : तेज हुआ प्रत्याशियों का जनसंपर्क, सोमवार सुबह भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप वार्ड क्र 30 एवं 31 तो कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का वार्ड क्र 19 एवं 20 में जनसंपर्क

प्रचार अभियान : तेज हुआ प्रत्याशियों का जनसंपर्क, सोमवार सुबह भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप वार्ड क्र 30 एवं 31 तो कांग्रेस प्रत्याशी पारस सकलेचा का वार्ड क्र 19 एवं 20 में जनसंपर्क

खबरगुरू (रतलाम) 30 अक्टूबर। जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव 2023 की तारीख नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनावी मैदान में खड़े प्रत्याशियों ने जनसम्पर्क अभियान तेज कर दिया है। उम्मीदवार वार्डो का दौरा कर मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। प्रत्याशियों के अलग-अलग समूह सुबह और शाम के समय प्रचार करने पर जोर दे रहे हैं। भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क सोमवार सुबह वार्ड क्रमांक 30 एवं 31  तो कांग्रेस शहर विधानसभा प्रत्याशी पारस सकलेचा का वार्ड क्र 19 एवं 20 में जनसंपर्क हुआ। जनसंपर्क में रहवासियों ने उम्मीदवारों का फूल बरसाकर और पुष्प माला पहनाकर स्वागत-अभिनंदन किया।

भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क

भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप के जनसंपर्क के दौरान बच्चों से लेकर बड़े तक हर कोई उत्साहित नजर आए। आरंभ में क्षेत्रीय पार्षद के साथ वार्ड संयोजक द्वारा काश्यप का स्वागत किया गया। इसके बाद जनसंपर्क महावीर नगर मेन रोड के पीछे टेलर गुलशन कुमार की दुकान से, नरेन्द्र तिवारी वाली गली, पार्षद अशोक जौनवाल के घर से होते हुए, जावरा फाटक मेन रोड होकर रामेश्वर मंदिर के सामने से दिनेश पटेल के घर पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।

यह रहे उपस्थित

पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य निमिष व्यास, जनसंपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़, क्षेत्रीय पार्षद अशोक जोनवाल, शबाना खान, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, कृष्ण कुमार सोनी, विनोद यादव, वार्ड संयोजक दिनेश पटेल, मंडल महामंत्री राकेश परमार, योगेश कैथवास, चिराग असरानी, पूजा बोहरा, राधेश्याम मारू, नितेश सोनी, मुबारिक शेरानी, मंसूर जमादार, धर्मेंदसिंह देवड़ा, पार्षद भगतसिंह भदौरिया, रामू डाबी, धर्मेंद्र व्यास, सपना त्रिपाठी, देवश्री पुरोहित, बलराम भट्ट, आयुषी सांकला, धर्मेंद्र सिंह देवड़ा, परमानंद योगी, योगेश पापटवाल, धर्मेंद्र रांका, शक्ति सिंह, निशा सोमानी, पवन सोमानी, नंदकिशोर पंवार, विवेक शर्मा, सोनू यादव, राजेंद्र सिंह, राजेंद्र पाटीदार, अशोक यादव, मनोज झालानी, आकाश खड़के सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

कांग्रेस शहर विधानसभा प्रत्याशी पारस सकलेचा का जनसंपर्क

कांग्रेस शहर विधानसभा प्रत्याशी पारस सकलेचा का जनसंपर्क वार्ड क्रमांक 19 में साइ मंदिर हिम्मतनगर से प्रारंभ हुआ जो हिम्मत विहार अमृत सागर गृह निर्माण कॉलोनी, ओसवाल नगर, VIP नगर, दीनदयाल नगर, F,G,E सेक्टर, सैनिक कॉलोनी, धीरज शाह नगर की गली नंबर 1, 2, 3, 4, 5, 6 से होता हुआ ईश्वर नगर फाटक पर समापन हुआ।

वार्ड 20 में पारस सकलेचा का जनसंपर्क डी सेक्टर पानी टंकी के यहां से प्रारंभ हुआ जो B,C सेक्टर, सैफी नगर, श्रीनगर, नेमिनाथ नगर अमृत सागर कॉलोनी, ऋषभ नगर, A सेक्टर दीनदयाल नगर , पंचमुखी हनुमान मंदिर जाकर समापन हुआ।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!