Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक का जनसंपर्क, जगह-जगह हुआ स्वागत

🔴 महिलाओ ने आरती उतारी तो कन्याओं ने लगाया विजय तिलक

खबरगुरु (रतलाम) 27 जून। कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी मयंक जाट इन दिनों चुनाव प्रचार में जुटे हुए नजर आ रहे हैं, महापौर प्रत्याशी मयंक का दम देखने मिला। मयंक जाट को जनता का समर्थन मिल रहा है। कार्यकर्ता उत्साह के साथ अपने नेता का स्वागत करते भी दिखाई दे रहे थे। दअरसल, ये नजारा उस वक्त दिखाई दिया, जब वार्ड 32 एवं 34 में जंनसम्पर्क में कांग्रेस के महापौर प्रत्याशी जनसंपर्क के लिए पहुंचे। जंनसम्पर्क के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी का जगह-जगह स्वागत हुआ। महिलाओ ने आरती उतारी तो कन्याओं ने विजय तिलक लगाया। नगर निगम महापौर पद के कांग्रेस उम्मीदवार मयंक जाट का लगातार जारी जनसंपर्क अभियान में आज वार्ड क्रमांक 32 एवं 34 के मतदाताओ से रूबरू हुए। कांग्रेस महापौर प्रत्याशी मयंक जाट एवं वार्ड क्रमांक 32 के पार्षद पद हेतु कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र राव वेराल, वार्ड क्रमांक 34 के पार्षद उम्मीदवार मोहन यादव (लड्डू) द्वारा किये गए जनसंपर्क के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता भी साथ थे।

कांग्रेस से महापौर पद उम्मीदवार मयंक जाट और पार्षद प्रत्याशी ने अपना जनसम्पर्क ढोल ढमाकों के साथ डॉट की पुल से शुरू किया। महिलाओ ने तिलक लगाकर आरती भी उतारी। चरण छुकर कांग्रेस प्रत्याशियों ने आशीर्वाद लिया।

[box type=”shadow” ]

यहां किया जनसंपर्क

डॉट की पुल से शुरू हुआ यह जनसम्पर्क डीआरएम ऑफिस, दो बत्ती चौराहा, फ्रिगंज, बोहरा मस्जिद, मनोहर गली, दिल बहार चौराहा, टीआईटी रोड़, पालीवाल भवन, उजाला पैलेस, मकड़ावन गली, भुत बंगला मल्टी, गणेश मंदिर, बैंक कॉलोनी, झालानी कॉलोनी, गीता मंदिर, जैन धर्मशाला टीआईटी रोड़, शिव मंदिर पर समापन हुआ।

[/box]

विजय श्री का तिलक कर दिया आशीर्वाद

दोनो वार्डों के कई क्षेत्रों में मतदाताओं द्वारा मंच बनाकर दोनों प्रत्याशियों का स्वागत किया गया। जनसम्पर्क के दौरान प्रत्याशियों ने वार्ड के निवासियों ओर उनके परिवारजनों से  पैर छूकर मयंक ने आशीर्वाद प्राप्त किया। कई स्थानों पर महिलाओ ओर कन्याओं ने पुष्पहार पहनाकर ओर विजय श्री का तिलक कर आशीर्वाद दिया।

ये रहे मौजूद

इस दौरान कांग्रेस के पूर्व सांसद और झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, शहर अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, पूर्व विधायक पारस दादा, जेम्स चाको, विनोद मिश्रा मामा, जेम्स चाको, सलाम पहलवान पूर्व पार्षद, जोएब आरिफ, विजय सिंह चौहान, ऋषि जयसवाल, मिक्की मुदगल, समीर चौबे, मुर्तुजा स्टेशनवाला, तुलसी शर्मा, महेंद्र राव, मनोज मराठा निसार मामा, तुलसी शर्मा, नंदलाल जोशी, कैलाश शर्मा, राजेश भाटी, गोपाल शर्मा, संजय बरमेचा, रईस भाई सहित भारी संख्या में क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!