Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला भाजपा में हुए शामिल, नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर में मनोज चावला के मुंह पर पोती कालिख

रतलाम: पूर्व कांग्रेस विधायक मनोज चावला भाजपा में हुए शामिल, नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर में मनोज चावला के मुंह पर पोती कालिख

खबरगुरू (रतलाम) 23 मार्च। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का बीजेपी में जाने का सिलसिला लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को आलोट से कांग्रेस विधायक रहे मनोज चावला और कांग्रेस नेता प्रमोद गुगलिया ने भाजपा जॉइन कर ली। इस घटना से नामली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नाराजगी व्यक्त की और पोस्टर में मनोज चावला के फोटो पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कालिख पोती। पूर्व विधायक मनोज चावला खाद लूट कांड में मुख्य आरोपी हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शनिवार को रतलाम पहुंचे। उन्होंने यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। मुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला रतलाम दौरा है। इसी दौरान कांग्रेस के पूर्व विधायक मनोज चावला और कांग्रेस नेता प्रमोद गुगालिया कांग्रेस छोड भाजपा में शामिल हो गए। चावला ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जीतू पटवारी को इस्तीफा भेज दिया था। नामली नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर में मनोज चावला के मुंह पर कालिख पोतकर विरोध दर्ज करवाया। पूर्व विधायक मनोज चावला खाद लूट कांड में मुख्य आरोपी हैं। चावला के खिलाफ कोर्ट में मामला चल रहा है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!