Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

लोडिंग वाहन की टक्कर से बालिका की मौत, गुस्साई भीड़ ने ड्राइवर को जिंदा जलाया

🔴 गुुस्साए लोगों ने वाहन में लगा दी आग, वाहन जलकर हुआ खाक

खबरगुरु (आलीराजपुर) 14 मई। आलीराजपुर में चंद्रशेखर आजादनगर के ग्राम छोटी पोल में शुक्रवार रात लोडिंग वाहन ने आठ साल की एक बालिका को रौंद दिया। हादसे में बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। गुस्साए लोगों ने ड्राइवर की जमकर पिटाई करते हुए वाहन में आग लगा दी। फिर ड्राइवर को भी उसी आग में फेंक दिया। चालक बुरी तरह झुलस गया। उपचार के लिए गुजरात के बड़ौदा भेजा रास्ते में चालक ने दम तोड़ दिया। मामले में आजादनगर पुलिस ने फिलहाल अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात ग्राम छोटी पोल के बरझर फाटक से पिकअप वाहन गुजर रहा था। इस दौरान 8 साल की बच्ची कांजी पिता राकेश वाहन की चपेट में आ गई। बच्ची ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इससे गुुस्साए आसपास के लोगों ने वाहन में आग लगा दी। फिर ड्राइवर मगनसिंह पिता मानसिंह उम्र 37 को भी उसी आग में फेंक दिया। बुरी तरह झुलस गया। वाहन भी जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर आजादनगर पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को शासकीय अस्पताल चंद्रशेखर आजादनगर पहुंचाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे बड़ौदा रेफर कर दिया गया। रास्ते में चालक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने बताया मामले की जांच कर रहे हैं। आरोपितों की पहचान कर जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!