Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: बदमाशों के हौसले बुलंद, चाट व्यवसायी पर आधा दर्जन युवको ने ईंट-पत्थरो से किया हमला

रतलाम: बदमाशों के हौसले बुलंद, चाट व्यवसायी पर आधा दर्जन युवको ने ईंट-पत्थरो से किया हमला

खबरगुरु (रतलाम) 20 जून । बदमाशों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि शहर के पॉश इलाके में बदमाश बैखोफ हमला कर रहे है। ऐसा ही मामला सोमवार को चॉंदनी चौक में देखने को मिला है। यहां सोमवा रात  एक चाट व्यवसायी पर आधा दर्जन युवको ने ईंट-पत्थरो से हमला कर दिया। हमले में व्यवसायी ओर उसका पुत्र घायल हो गया। घायल पिता पुत्र को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। माणकचौक पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना सोमवार रात तकरीबन ग्यारह बजे की है। यश पिता ईश्वरलाल कसेरा उम्र 24 साल निवासी ई-23 दीनदयाल नगर रतलाम चाट का ठेला लगाता है। रोज की तरह यश अपने पिता ईश्वरलाल कसेरा के साथ चॉंदनी चौक में सोमवार को चाट का ठेला लगाने गया था। उसी दौरान करीब रात ग्यारह बजे मोटर साइकिल पर सवार 6-7 युवक आये। फ्री चाट खाने की बात करते हुए विवाद करने लगे उसके बाद आरोपीगंणो द्वारा फरियादी से रंगदारी कर रुपये मांगे। रुपये नही देने पर बदमाशों द्वारा मां-बहन की नंगी नंगी गालीया देते हुए मारपीट कर जान सेमारने की धमकी दी गयी। विवाद बढ़ने के बाद 6 से 7 लोगो ने ईंट-पत्थर और लाठियों से हमला कर दिया। आसपास के लोगों ने बीच बचाव कर बचाया। गंभीर घायल चाट व्यवसायी को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सूचना मिलने पर माणक चौक थाना क्षेत्र पुलिस मौके पर पहुंची।  पुलिस ने इस मामले में देवेश राठौड़ निवासी कल्याण नगर रतलाम, दादु राठौड़ निवासी रतलाम, सोनु निवासी रतलाम के खिलाफ 327, 294, 323, 506, 34 धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!