Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

हिमाचल प्रदेश: 68 सीटों पर वोटिंग जारी, Cong-BJP ने किया बहुमत का दावा।

हिमाचल प्रदेश: 68 सीटों पर वोटिंग जारी, Cong-BJP ने किया बहुमत का दावा।

हिमाचल विधानसभा चुनाव 2017 के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी है, 68 विधानसभा क्षेत्रों के लिए आज मतदान हो रहा है। मतदान सुबह आठ बजे से शुरू होकर शाम 5 बजे तक चलेगा। मतदान को लेकर सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता किए गए हैं, चुनाव आयोग ने 399 मतदान केंद्रों को संवेदनशील घोषित किया है। मुकाबला भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल और वर्तमान मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बीच है।

50 लाख वोटर,7525 बूथ

चुनाव के लिए 7525 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जहां 50 लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।

हिमाचल का समीकरण

कुल सीटें – 68

प्रत्याशी – 337

पुरुष प्रत्याशी – 138

महिला प्रत्याशी – 19

कुल मतदाता – 50,25,941

पुरुष मतदाता –25,68,761

महिला मतदाता – 24,57,166

ट्रांसजेंडर मतदाता – 14

शांति के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

प्रदेश में 11300 पुलिस के जवान तैनात किए गए है, होमगार्ड व हिमाचल पुलिस के जवानों को भी लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में इस बार 18 राजनीतिक दलों के 337 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. सबसे ज्यादा उम्मीदवार कांगड़ा में हैं, जहां से 12 उम्मीदवार हैं, जबकि झाडूता में सिर्फ दो उम्मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं

2012 विधानसभा चुनाव में मिले वोटों पर नजर डालें तो कांग्रेस को 43 फीसदी और बीजेपी को 39 फीसदी वोट मिले थे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!