Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

तूफान ताऊ ते: मुंबई में 114 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी, जल्द गुजरात पहुंचेगा ताउते तूफान

तूफान ताऊ ते: मुंबई में 114 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चली आंधी, जल्द गुजरात पहुंचेगा ताउते तूफान

खबरगुरु (नई दिल्ली) 17 मई। देश के दक्षिण पश्चिम राज्यों में चक्रवाती तूफान ताउते का खतरा मंडरा रहा है। अब ये तूफान गुजरात की ओर से बढ़ रहा है। मौसम विभाग की माने तो 17 और 18 मई को गुजरात में भारी बारिश की संभावना है। तूफान के रात 10 बजे तक गुजरात के पोरबंदर तट से टकराने की उम्मीद है। इसके बाद वग पोरबंदर और महुवा (भावनगर) से होते हुए राजस्थान की तरफ चला जाएगा इस दौरान उसकी गति 175 किलोमीटर प्रतिघंटे तक जा सकती है।

[box type=”shadow”]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की और ताजा स्थिति की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चक्रवात के कारण महाराष्ट्र में उत्पन्न स्थिति के मद्देनजर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे से चर्चा की और ताजा स्थिति की जानकारी ली। अरब सागर में आए चक्रवाती तूफान के कारण मुंबई में सोमवार दोपहर 114 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चली। आज दिन भर में यह सबसे तेज आंधी है। दक्षिण मुंबई के कोलाबा इलाके में अफगान चर्च स्थित मौमस विभाग के केंद्र ने दोपहर करीब दो बजे हवा की रफ्तार 114 किलोमीटर प्रतिघंटा दर्ज की।

[/box]

[box type=”shadow”]

मध्यप्रदेश में सोमवार को भी तूफान के कारण तेज हवा चलने, गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना

मध्यप्रदेश में रविवार को तूफान के कारण प्रदेश के अधिकतर जिलों में तेज हवा के साथ बारिश दर्ज की गई है। अरब सागर में बने चक्रवातीय तूफान से लेकर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक टर्फ लाइन बनी हुई है। इससे नमी प्रदेश में आ रही है। इससे बादल छाए रहेंगे। सोमवार को भी तूफान के कारण तेज हवा चलने,गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 20 मई से मौसम साफ होने के साथ ही तापमान में बढ़ोतरी होना शुरू होगा।

[/box]

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!