Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

जावरा : पति ने पत्नी को चाकू मार किया घायल, उसके बाद दो मासूम बच्चो को दिया जहर, दोनो बच्चो की हुई मौत

घायल अनीता को रतलाम के जिला चिकित्सालय में किया रेफर

खबरगुरु (जावरा) 13 मार्च। रतलाम जिले के जावरा स्थित हुसैन टेकरी क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब खुले मैदान में दो भाई बहन बेहोश अवस्था में मिलें। दोनो के मुंह से झाग निकल रहा था। बच्चों को सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। दोनो बच्चों की उम्र 12 एवं 14 वर्ष बताई जा रही है। वहीं बच्चों की मां के गंभीर घायल होने पर पुलिस ने मां को जावरा चिकित्सालय में भर्ती कराया और दोनों भाई बहन की लाश को पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए पंहुचाया। जावरा पुलिस आरोपी पति दिनेश की तलाश कर रही है।

8 मार्च को इलाज के लिए आया था हुसैन टेकरी

घटना बीती रात जावरा के हुसैन टेकरी की है। मानसिक रुप से परेशान दिनेश चौहान पत्नी अनिता, पुत्र आदित्य, पुत्री राखी के साथ 8 मार्च को इलाज के लिए हुसैन टेकरी आया था। देर रात अपनी पत्नी से कहासुनी होने पर अपनी पत्नी को चाकू मारकर वह फरार हो गया। आशंका है कि उसने अपने दो बच्चों को भी ज़हर देकर मार दिया। दोनो बच्चों के मुंह से झाग निकल रहा था। घायल पत्नी अनीता को रतलाम के जिला चिकित्सालय में रेफर किया गया। औद्योगिक थाना जावरा पुलिस मामले कि जांच कर रही है।

महिला के दिए बयान के अनुसार पति दिनेश ने महिला पर हमला किया और पत्नी अनिता घायल किया। और बच्चों को जहर देकर दोनो की हत्या की। पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है। पुलिस जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।

सुनील पाटीदार (एएसपी-रतलाम ग्रामीण)

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!