Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

RATLAM : दुष्कर्म का आरोपी जयस नेता पुलिस गिरफ्त में, नवंबर से था फरार

🔴 पहचान छुपाकर इधर-उधर भागता फिरा आरोपी

खबरगुरु (रतलाम) 16 जनवरी। दुष्कर्म का आरोपी और जयस नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन हजार के इनामी दुष्कर्म के आरोपी कमलेश्वर डोडियार पर रतलाम और झाबुआ के विभिन्न थानों में 12 प्रकरण दर्ज है।

जयस नेता डोडियार कि पुलिस को नवंबर से तलाश थी जब से दुष्कर्म के पीड़िता ने इसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया था। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना रतलाम 21 नवंबर 2022 को आरोपी कमलेश्वर डोडियार के विरूद्ध पीड़िता को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक शोषण करने के संबंध में प्राप्त शिकायत की। इस पर अपराध क्रमांक 61/22 धारा 376(2)(n), 469, 506, 294, 500 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुखबीर तंत्र सक्रिय किया गया

पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सैलाना के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी एवं अनुसंधान के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। आरोपी कमलेश्वर डोडियार शातिर होकर अपराध पंजीबद्ध दिनांक से ही फरार हो गया था। जो लगातार अपनी पहचान छिपाकर मध्यप्रदेश एवं राजस्थान के जंगलो में छिपता फिरता रहा था, जिसे कई बार टीम द्वारा पकड़ने का प्रयास किया गया, जो घने जंगल एवं पहाड़ी इलाका होने से पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहा था। विशेष टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु मुखबीर तंत्र सक्रिय किया गया। मुखबीर सूचना के आधार पर आरोपी कमलेश्वर पिता ओंकारलाल डोडियार निवासी ग्राम राधाकुंआ थाना सरवन जिला रतलाम को गिरफ्तार किया गया, जिसे माननीय न्यायालय पेश कर पीआर प्राप्त किया जाएगा।

आरोपी कमलेश्वर पिता ओंकारलाल डोडियार निवासी ग्राम राधाकुंआ सरवन जिला रतलाम शातिर एवं अपराधिक प्रवृत्ति का बदमाश है, जो अपना रसुख दिखाकर भोली भाली जनता को झांसा देकर इस प्रकार के अपराध को अंजाम देता है।

[box type=”shadow” ]

आपराधिक रिकार्ड आरोपी कमलेश्वर पिता ओंकारलाल डोडियार

⚫ सरवन थाने में धारा 147,148, 323, 452, 354,3 54-ए, 506 भादवि में प्रकरण दर्ज।

⚫ सरवन थाने में धारा 147,148, 353, 332, 336,188 भादवि व 3(2)क सार्वजनिक सम्पति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 में प्रकरण दर्ज

⚫ सरवन थाने में धारा 188 भादवि में प्रकरण दर्ज।

⚫ रावटी थाने में धारा 147, 353, 341 भादवि में प्रकरण दर्ज।

⚫ रावटी थाने में धारा 295-ए भादवि में प्रकरण दर्ज

⚫ शिवगढ़ थाने में 278/2020
323,295,147,188,506 भादवि में प्रकरण दर्ज।

⚫ सैलाना थाने में 322/2021
188 भादवि में प्रकरण दर्ज।

⚫ सैलाना थाने में धारा 326/2021
188 भादवि में प्रकरण दर्ज।

⚫ रतलाम डीडीनगर थाने में धारा
188,269,270 भादवि व 51(b) आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 में प्रकरण दर्ज।

⚫ पेटलावद थाने में धारा
147,148,341,353,332, 427,506 भादवि व 3(2)क सार्वजनिक सम्पत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 में प्रकरण दर्ज।

⚫ रतलाम थाना आई.ए. में धारा
294,323,506,34 भादवि में प्रकरण दर्ज।

⚫ रतलाम महिला थाना में धारा
376(2)एन,469,506,294,500 भादवि में प्रकरण दर्ज।

[/box]

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!