Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम महापौर उम्मीदवारों के खर्चो का हिसाब: मयंक जाट ने तीन लाख 99 हजार तो प्रहलाद पटेल ने 3 लाख 49 हजार किए खर्च, प्रत्याशियों ने अब तक किए गए खर्च को लेखा दल के समक्ष किया प्रस्तुत

🔴 अब तक किए गया कुल खर्च 9,58,498 रुपए है

खबरगुरु (रतलाम) 4 जुलाई। नगर पालिक निगम रतलाम महापौर पद अभ्यर्थियों द्वारा अब तक किए गए व्यय को लेखा दल के समक्ष प्रस्तुत किया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त प्रेक्षक डॉ. अशोक कुमार भार्गव ने व्यय लेखा का परीक्षण किया।

प्रभारी लेखा अधिकारी नगरीय निकाय निर्वाचन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अभ्यर्थियों द्वारा अब तक प्रस्तुत लेखे के अनुसार जहीरूद्दीन एडवोकेट (नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी) निरंक,  मयंक जाट (इंडियन नेशनल कांग्रेस पार्टी) 399592 रूपए, प्रहलाद पटेल (भारतीय जनता पार्टी) 349690 रूपए, आफरीन बी (समाजवादी पार्टी) 42250 रूपए, अनवर खान (आम आदमी पार्टी) 147350 रूपए, अरुण राव (निर्दलीय) निरंक, जनक नागल जांगिड़ (निर्दलीय) 19616 रूपए व्यय प्रदर्शित किया गया। इस प्रकार सभी प्रत्याशियों द्वारा अब तक किए गया कुल व्यय 9,58,498 रुपए है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!