Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

जन समस्याओं को लेकर विधायक नही है गंभीर, रतलाम की जनता के साथ कर रहे मजाक – पूर्व महापौर पारस सकलेचा

🔴 कांग्रेस सरकार बनती है तो प्रदेश होगा शराब मुक्त

खबरगुरु (रतलाम) 22 फरवरी। भाजपा की विकास यात्रा के खिलाफ कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। आज प्रदेश स्तर पर हर जिले में कांग्रेस द्वारा भाजपा की विकास यात्रा को निकास यात्रा बताकर प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। रतलाम में भी बुधवार को जिला कांग्रेस द्वारा प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में कांग्रेस शहर अध्यक्ष महेंद्र, कटारिया पूर्व महापौर पारस सकलेचा भाजपा पर जमकर बरसे। पूर्व महापौर पारस सकलेचा रतलाम शहर विधायक पर निशाना साधते हुए बोले विधायक जन समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है वह रतलाम की जनता के साथ मजाक कर रहे हैं।

देखें वीडियो

रतलाम में भाजपा ने आंदोलन के बाद गांधीजी को कैद से मुक्त किया

गोल्ड पार्क की जमीन से जुड़े विवाद को भी उठाते हुए सरकार और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। गोल्ड पार्क के लिए श्री सकलेचा बोले के बिना जमीन का अध्ययन के ही गोल्ड पाक बनाने के बारे में बात कर रहे हैं। रतलाम में तो भाजपा ने गांधी जी की प्रतिमा को ही कैद कर दिया था। हमारे आंदोलन के बाद गांधीजी को कैद से मुक्त किया।

कांग्रेस सरकार बनती है तो प्रदेश होगा शराब मुक्त

पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने भाजपा को कटघरे में लेते हुए आरोप जमकर लगाए। उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री के लिए धन्यवाद सभा का आयोजन हुआ, पर प्रश्न यह उठता है कि आहतें की अनुमति क्यों दी। आप ही शुरू कर रहे हो और आप ही बंद कर रहे हो 4450 नई शराब की दुकानें खोल दी इसकी कोई लिमिट नहीं है यह जनता के साथ छलावा हो रहा है। शराबबंदी को लेकर पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कहा अगर हमारी सरकार आएगी तो मध्यप्रदेश में शराब पूर्ण रूप से बंद हो जाएगी। भाजपा शराबबंदी को लेकर सीरियस नहीं है। भाजपा शराबबंदी को लेकर गंभीर नहीं है। शराबबंदी को लेकर पूर्व महापौर पारस सकलेचा ने कहा अगर हमारी सरकार आएगी तो मध्यप्रदेश में शराब पूर्ण रूप से बंद हो जाएगी।

स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए

जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों द्वारा पूछा गया कि कांग्रेस सरकार मध्यप्रदेश में 15 माह तक रही तब सीवरेज की गड़बड़ियों पर कांग्रेस द्वारा किसी ठेकेदार पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई। सवाल पर पूर्व महापौर सकलेचा घुमावदार जवाब देते हुए नजर आए।

शिवराज सरकार घोषणा मशीन, झूठ बोलने की मशीन, घोटाले की मशीन

महेंद्र कटारिया ने बताया 18 साल की भाजपा सरकार आज जनता को हिसाब नहीं दे पा रही है क्योंकि उनके पास बताने लायक कार्य ही नहीं है। जबकि कमलनाथ ने खुले मंच से शिवराज सरकार को चुनौती दे रखी है और कहा है शिवराज जी मंच पर खड़े हो जाइए आप अपने 18 साल का हिसाब दो मैं अपने 15 महीने का हिसाब दूंगा। श्री कटारिया ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा की वह घोषणा मशीन, झूठ बोलने की मशीन, घोटाले की मशीन, भ्रष्टाचार की मशीन और जनता को गुमराह करने की मशीन है। 2018 में जनता का कांग्रेस को वोट 5 साल के लिए था, लेकिन भाजपा ने सरकार गिराई। अब शेष वचन पूरे करने की जिम्मेदारी भाजपा की है। यदि कोई वचन छूट गया है तो 3 साल में भाजपा ने पूरा क्यों नहीं किया? किसान कर्ज माफी क्यों बंद की? सामाजिक सुरक्षा पेंशन 1 हजार क्यों नहीं की?100 रुपए में 100 यूनिट बिजली क्यों बंद की?

[box type=”shadow” ]

ये रहे मौजूद

पत्रकार वार्ता में जिला शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेंद्र कटारिया, जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कैलाश पटेल, पूर्व महापौर और आरोप समिति के प्रदेश प्रभारी पारस सकलेचा, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष शांतिलाल वर्मा, प्रदेश कांग्रेस महासचिव यास्मिन शेरानी, जेम्स चाको, ब्लॉक अध्यक्ष कमरुद्दीन कछवाहा, बसंत पंड्या, प्रवक्ता जोएब आरिफ,सुजीत उपाध्याय, संगठन मंत्री मांगीलाल जैन,युवा कांग्रेस अध्यक्ष सैयद बुसद, एनएसयूआई अध्यक्ष नीलेश शर्मा, सेवादल अध्यक्ष महीप मिश्रा, रजनीकांत व्यास, शैलेंद्र सिंह अठाना आदि उपस्थित रहे।

[/box]

 

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!