Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

MP: 88 उम्मीदवारों की कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, रतलाम से पारस सकलेचा को मिला टिकट, नाराज कार्यकर्ताओं का विराध शुरू

MP: 88 उम्मीदवारों की कांग्रेस की दूसरी लिस्ट जारी, रतलाम से पारस सकलेचा को मिला टिकट, नाराज कार्यकर्ताओं का विराध शुरू

खबरगुरू (भोपाल/रतलाम) 20 अक्टूबर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गुरुवार रात 88 उम्मीदवारों उम्मीदवारों की अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इनमें पहले घोषित तीन उम्मीदवारों को बदला गया है। गुरुवार रात 11:40 बजे कांग्रेस ने प्रत्याशी घोषित किए। रतलाम शहर से पारस सकलेचा को टिकट मिला तो रतलाम ग्रामीण में लक्ष्मण डिंडोर और जावरा में अधिवक्ता हिम्मत श्रीमाल पर कांग्रेस ने अपना विश्वास जताया है।

नाराज कार्यकर्ताओं का विरोध शुरू

कांग्रेस द्वारा देर रात उम्मीदवारों की सूची जारी की गई, लिस्ट में जावरा से बनाए गए प्रत्याशी हिम्मत श्रीमाल का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया और रात को ही हिम्मत श्रीमाल का पुतला फूंक दिया। कई कांग्रेस नेताओं ने सोशियल मिडिया में अपने पदों से इस्तीफे भी दे दिए। आलोट में गुरुवार को नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में बैठक कर कांग्रेस हाईकमान से टिकट बदलने की मांग की। टिकट नहीं बदलने पर पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू ने निर्दलीय चुनाव लडने के संकेत भी दे दिए है।

आपकों बता दें कि इससे पहले कांग्रेस ने रविवार को MP में 144 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी। वरिष्ठ नेता और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदा प्रजापति का टिकट काटने के बाद कांग्रेस ने उन्हें गोटेगांव से फिर उतारा। पहली लिस्ट में प्रजापति का टिकट कट गया था लेकिन दबाव के कारण दूसरी सूची में गोटेगांव से कांग्रेस ने उम्मीदवार बदल कर प्रजापति को फिर से मौका दे दिया।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!