Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

निशा बांगरे का इस्तीफा मध्य प्रदेश सरकार ने किया मंजूर, चुनाव लड़ने का रास्ता हुआ साफ

निशा बांगरे का इस्तीफा मध्य प्रदेश सरकार ने किया मंजूर, चुनाव लड़ने का रास्ता हुआ साफ

खबरगुरू (भोपाल) 24 अक्टूबर। निशा बांगरे का इस्तीफा मध्य प्रदेश सरकार ने मंजूर कर लिया है। अब उनके चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो गया है। निशा डिफ्टी कलेक्टर की नौकरी छोड़ आमला विधानसभा सीट से चुनाव लड़ना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने करीब तीन महीने पहले अपना इस्तीफा भी दिया था लेकिन राज्य सरकार इसे स्वीकार नहीं कर रही थी।

निशा का इस्तीफा स्वीकार होने के बाद एडवोकेट विवेक तन्खा ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। तन्खा ने अपने ट्वीट में लिखा- सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के आदेश के पालन में निशा बांगरे का त्यागपत्र मध्यप्रदेश शासन ने मंजूर कर लिया है। तीन महीने पहले निशा ने अपना इस्तीफा भी दिया था लेकिन राज्य सरकार इसे स्वीकार नहीं कर रही थी। उच्चतम न्यायालय ने हाईकोर्ट को ये आदेश दिए थे कि इस मामले में जल्द निर्णय लिया जाए। इसी आधार पर हाईकोर्ट ने शासन को 23 अक्तूबर तक निर्णय लेने का आदेश दिया था।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!