Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

ओलंपियन साक्षी मलिक के कर कमलो से होगा 23वे खेल चेतना मेला का शुभारंभ

🔴9 से 12 जनवरी तक होगा खेलों के महाकुंभ का आयोजन

खबरगुरु (रतलाम) 8 जनवरी। क्रीड़ा भारती एवं चेतन्य काश्यप फाउंडेशन द्वारा आयोजित 23वे खेल चेतना मेला के शुभारंभ अवसर पर ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक रतलाम आएगी। नेहरू स्टेडियम में 9 जनवरी को प्रातः 10 बजे आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में विशिष्टि अतिथि ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक के साथ मुख्य अतिथि सांसद गुमानसिंह डामोर, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद महानकर, महापौर प्रहलाद पटेल रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक व फाउंडेशन अध्यक्ष, क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष चेतन्य काश्यप करेंगे।

सचिव मुकेश जैन ने बताया कि खेल चेतना मेला की शुरूआत से पूर्व शहर के कॉलेज ग्राउंड से शहर में खेलों के प्रति जागृति लाने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों की खेल चेतना रैली निकाली जाएगी। प्रातः 9 बजे इसका शुभारंभ ओलंपियन साक्षी मलिक व अतिथिगण द्वारा किया जाएगा। यह रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होकर नेहरू स्टेडियम में आयोजित मुख्य समारोह स्थल पर समाप्त होगी। 23वीं अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा 9 से 12 जनवरी तक शहर के विभिन्न खेल मैदानों पर आयोजित होगी। खेल मेला की शुरूआत से पूर्व 8 जनवरी रविवार को कुश्ती स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का वजन नेहरू स्टेडियम में किया गया।

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आयोजित होेने वाले खेल चेतना मेला को लेकर खिलाड़ियों के साथ खेल प्रेमी खासे उत्साहित नजर आ रहे है। अंतरविद्यालयीन खेलकूद स्पर्धा में शहर के 100 से अधिक स्कूलों की एंट्री आ चुकी है। स्पर्धा में 18 खेलों में 7000 हजार से अधिक खिलाड़ी विभिन्न खेलों में भाग लेंगे। स्पर्धा में पहली बार योग और बालिका वर्ग की हॉकी के साथ कुछ खेलों में मिनी वर्ग को शामिल गया है।

खेल मेले में योग, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, बेडमिंटन, एथलेटिक्स, कबड्डी, खो-खो, क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, व्हॉलीवॉल, शतरंज, तैराकी, मलखंब, स्केटिंग, शूटिंग, शरीर सौष्ठव की स्पर्धाएं आयोजित होगी। आयोजन समिति ने समस्त अभिभावकों के साथ स्कूल संचालक व प्राचार्यों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में बच्चों को उनके मानसिक और शारीरिक विकास के लिए खेल स्पर्धाओं में शामिल होने के लिए प्रेरित करे।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!