Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

बाली में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कहा भारत-इंडोनेशिया के संबंध लहरों की तरह उमंग से भरे हुए हैं

बाली में पीएम मोदी ने भारतीय समुदाय को किया संबोधित, कहा भारत-इंडोनेशिया के संबंध लहरों की तरह उमंग से भरे हुए हैं

🔴  ये महोत्सव भारत और इंडोनेशिया के बीच हजारों वर्षों के व्यापार संबंध को सेलिब्रेट करता है

खबरगुरु 15 नवम्बर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को इंडोनेशिया के बाली में भारतीय समुदाय को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बाली उस साल जब मैं जकार्ता आया था, मैंने कहा था कि भारत और इंडोनेशिया 90 नॉटिकल मील दूर हो सकते हैं, लेकिन वास्तव में, हम 90 नॉटिकल मील दूर नहीं हैं, बल्कि 90 नॉटिकल मील करीब हैं। पीएम मोदी ने कहा भारत-इंडोनेशिया के संबंध लहरों की तरह उमंग से भरे हुए हैं। भारत का दर्शन और संस्कृति इंडोनेशिया की धरती तक पहुंची। भारत-इंडोनेशिया आज कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने कहा कि बाली से डेढ़ हजार किलोमीटर दूर, भारत के कटक शहर में महानदी के किनारे ‘बाली जात्रा’ का महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये महोत्सव भारत और इंडोनेशिया के बीच हजारों वर्षों के व्यापार संबंध को सेलिब्रेट करता है। पीएम ने कहा कि हम लोग हमेशा बातचीत करते समय कहते हैं कि दुनिया बहुत छोटी है। भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंधों को देखें, तो ये बात बिल्कुल सटीक बैठती है।

पीएम ने कहा, जब इंडोनेशिया के लोग इस साल की बाली जात्रा की तस्वीरें इंटरनेट पर देखेंगे तो उन्हें गर्व और खुशी होगी। कोविड के कारण उत्पन्न होने वाली समस्याओं से कुछ बाधाएं उत्पन्न हुई थीं। ओडिशा में कई वर्षों के बाद बाली जात्रा महोत्सव बड़े पैमाने पर मनाया जा रहा है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!