Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क: विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संगठनों के द्वारा काश्यप का स्वागत, नारायण पहलवान परिवार एवं महेंद्र कोठारी परिवार ने दी जीत की अग्रिम शुभकामनाएं

भाजपा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क:  विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संगठनों के द्वारा काश्यप का स्वागत, नारायण पहलवान परिवार एवं महेंद्र कोठारी परिवार ने दी जीत की अग्रिम शुभकामनाएं

खबरगुरू (रतलाम) 31 अक्टूबर। भाजपा शहर विधानसभा प्रत्याशी चेतन्य काश्यप का जनसंपर्क मंगलवार शाम वार्ड क्रमांक 14 एवं 33 में हुआ। जनसंपर्क जब आमलिया भैरू पहुंचा, तो यहां नारायण पहलवान परिवार द्वारा श्री काश्यप का आत्मीय स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसके पश्चात काटजू नगर में भाजपा नेता महेंद्र कोठारी के निवास पर कोठारी परिवार ने स्वागत-सत्कार कर जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी। जनसंपर्क के दौरान विभिन्न स्थानों पर सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक संगठनों के साथ परिवारों के द्वारा श्री काश्यप का स्वागत-अभिनंदन किया गया।

जनसंपर्क की शुरुआत रतलाम हॉस्पिटल के पास मल्टी से हुई। यहां बगीचे के सामने से, अजय तिवारी के घर की गली, गुरु तेग बहादुर स्कूल के सामने से, एसबीआई बैंक, शास्त्री नगर मेन रोड, पावर हाऊस रोड, रिलायंस पेट्रोल पंप से हनुमान मंदिर, पत्रकार कॉलोनी, राजस्व कॉलोनी, ब्रिज के नीचे से काटजू नगर मुख्य मार्ग, सरस्वती शिशु मंदिर, शिव मंदिर बगीचे से जैन कन्या स्कूल, वेद व्यास कॉलोनी मेन रोड होते हुए सूरज हॉल पर हुआ।

यह रहे उपस्थित

विधानसभा संयोजक मनोहर पोरवाल, सह संयोजक प्रेम उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मौर्य, पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनसंपर्क प्रभारी प्रहलाद राठौड़, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, जिला मंत्री सोना शर्मा, नेहा मेहर, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनिता कटारिया, महिला मोर्चा जिला महामंत्री अनिता पाहूजा, जिला सह मीडिया प्रभारी निलेश बाफना, मंडल अध्यक्ष आदित्य डागा, कृष्ण कुमार सोनी, निलेश गांधी, मयूर पुरोहित, विनोद यादव, मंडल महामंत्री राकेश परमार, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, भूपेंद्र कावडिया, मुकेश जैन, सरोज चौधरी, संतोष कोल्मबेकर, रवि जैन, पार्षद भगतसिंह भदौरिया, रामू डाबी, धर्मेंद्र व्यास, सपना त्रिपाठी, दिलीप गांधी, देवश्री पुरोहित, बलराम भट्ट, आयुषी सांकला, रणजीत टांक, राजू मनोहर सोनी, संगीता सोनी, कविता चौहान, प्रीति कसेरा, परमानंद योगी, मंगल लोढ़ा, राखी व्यास, सोनू यादव, रवि सोनी, निलेश राव, गोवर्धन धारवा, निखिल बोरीवाल, ओमप्रकाश बोरीवाल, हरिकिशन, श्रीकांत डोसी, आशीष डांगी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!