Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

Rain in Ratlam: झमाझम बारिश से कई इलाकों के अंदर घरों में घुसा पानी, रेल सेवाएं प्रभावित, जानिए अब तक रतलाम में कितने इंच हुई बारिश

🔴 लोग घरों से पानी निकालने की मशक्कत में जुटे रहे

खबरगुरु (रतलाम) 10 अगस्त। मौसम विभाग ने बुधवार को मध्यप्रदेश के कई जिलो में  भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। मंगलवार और बुधवार को रतलाम में झमाझम बारिश हुई। तेज बारिश से शहर में डाट की पुल, पीएनटी कॉलोनी, शास्त्री नगर, चौमुखीपुल, हिम्मतनगर सहित कई इलाकों के अंदर घरों में पानी घुस गया। लोग घरों से पानी निकालने की मशक्कत में जुटे रहे। रात 2 बजे से हो रही झमाझम बारिश के चलते दिल्ली मुंबई रेल मार्ग की डाउन लाइन पर ही आवागमन चलाया जा रहा है। अप लाइन पर केबल टूटने से मार्ग अवरुद्ध था जिसे तकनीकी लोग सुधार रहे थे लेकिन तेज बारिश के चलते कार्य रोक दिया। लगभग 1 घण्टे से अधिक मुंबई दिल्ली रेल मार्ग बंद रहा। झमाझम बारिश के चलते रतलाम शहर का कई ग्रामीण क्षेत्रों से सड़क संपर्क टूट गया है।

आम जन-जीनव हो गया अस्थ व्यस्त

पूरे जिले में बीते 24 घण्टो में सर्वाधिक बारिश रावटी में ही हुई है। बता दें, रतलाम में पिछले 24 घंटे में इस मानसून की तेज बारिश हुई हैं। शहर में 73 मिलीमीटर बरसात हुई है। जिससे आम जन-जीनव अस्थ व्यस्त हो गया है। इस तेज बारिश की वजह से सड़कें पानी में डूबती नजर आ रही है। लोगो के घरो में पानी घुस गया वहीं रेल सेवाएं भी प्रभावित हो चुकी है।

जिले में 1 जून से अब तक कहां कितनी बारिश

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार 10 अगस्त की सुबह 8.00 बजे समाप्त हुए पिछले 24 घंटों के दौरान आलोट में 70 मिलीमीटर, जावरा में 40 मिलीमीटर, पिपलौदा में 44 मिलीमीटर, बाजना में 58 मिलीमीटर, रतलाम में 73 मिलीमीटर, रावटी में 75.3 मिलीमीटर तथा सैलाना में 71 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वर्तमान मानसून सत्र में अब तक हुई बारिश में जावरा सबसे आगे, ताल सबसे पीछे है। रतलाम जिले की बात करें तो जिला गत वर्ष की तुलना में लगभग 82 इंच पीछे चल रहा हैं। पिछले वर्ष आज दिनांक तक जिले में कुल 590.1 मिलीमीटर से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 10 अगस्त की सुबह 8 बजे तक 19 इंच से ज्यादा बारिश हो चुकी है। बुधवार को सुबह से ही भारी बारिश का दोर चल रहा है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!