Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: 34 साल के युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान, मौके पर नहीं मिला कोई सुसाइड नोट

खबरगुरु (रतलाम) 09 अक्टूबर। रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में मोरवनी रेलवे स्टेशन के पास आमलीपाड़ा में शनिवार सुबह 34 साल के युवक ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक संजय यादव रतलाम के सुभाष नगर का रहने वाला था और रावटी में रेडिमेड गारमेंट की दुकान चलाता था।

[box type=”shadow” ]

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह करीब 7:30 बजे अपनी मोटरसाइकिल से मोरवानी रेलवे स्टेशन के पास पहुंचा और दाहोद से आ रही डेमू ट्रेन के आगे कूद गया। तेज रफ्तार डेमू की टक्कर लगने से उसके शरीर के चीथड़े उड़ गए। घटना की सूचना मिलने पर आरपीएफ और दीनदयाल नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मोबाईल और आधार कार्ड से मृतक की पहचान हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया है। इसके चलते करीब 1 घंटे तक मुंबई-दिल्ली लाइन बाधित रहीं। मृतक ने 10 वर्ष पूर्व लव मैरिज की है। मृतक अपने पीछे पत्नी सहित एक 8 वर्ष का लड़का छोड़ गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मौके से भी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। [/box]

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!