Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: कुछ मिनटों की बारिश ने किया हाल बेहाल, सीवर लाइन लीकेज और नालों का गंदा पानी बना मुसीबत, देखें वीडियो

रतलाम: कुछ मिनटों की बारिश ने किया हाल बेहाल, सीवर लाइन लीकेज और नालों का गंदा पानी बना मुसीबत, देखें वीडियो

खबरगुरु (रतलाम) 23 जुलाई। जिले में बारिश का आंकड़ा 23 इंच के करीब पहुंच चुका है। शहर में रविवार दोपहर में कुछ मिनटों की हुई झमाझम बारिश ने नगर निगम की पोल खोलकर रख दी। शहर के मुख्य मार्ग दो बत्ती और कोर्ट चौराहे की सड़क तालाब बन गई। बारिश के बाद शहर का हाल बेहाल हो गया। बारिश से नगर निगम द्वारा किए गए लाख दावे खोखले साबित हुए। लोग परेशान होते हुए दिखे। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। गनीमत यह रही कि कोई जनहानि नहीं हुई। सीवर लाइन लीकेज और नालों में भरा गंदा पानी शहरवासियों के लिए मुसीबत बन गया है। पानी की रफ्तार इतनी तेज है कि स्कूटर को भी संभाल पाना मुश्किल हो रहा है।

रविवार दोपहर हुई बारिश ने लोगो का हाल बेहाल कर दिया। शहर के मुख्य मार्ग पर पानी भरे होने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी हुई। रविवार को कुछ देर हुई बारिश ने करोड़ों रुपये खर्च करके की जा रही नाला सफाई व्यवस्था की पोल खोल दी। शहर की कई कॉलोनी में सड़कें तालाब बन गईं। लोगों के घरों में भी पानी घुस गया। शहर की प्रमुख सड़कों की बताना मुश्किल था की ये तमाम जगह मछली पालन के लिए है या लोगों के चलने के लिए। यह कोई नई बात नहीं है, हर बार की बारिश शहर का हाल बेहाल कर देती है। मजेदार बात यह है कि शहर को जलजमाव से मुक्त करने के लिए सीवरेज सिस्टम का काम किया गया है। लेकिन इसके बाद भी राहत नहीं मिल रही है। दर्जनों बार नेताओं और मंत्रियों ने शहर को दुरुस्त करने का दावा किया।  लेकिन जब भी बारिश हुई बारिश ने साबित कर दिया कि यह तमाम दावे कागजी हैं।  जमीन पर अगर कुछ हुआ होता तो कुछ मिनटों की बारिश में पूरा शहर तालाब नहीं बन जाता।

दो बत्ती चौराहे पर परेशान होते बाइक चालक

सड़को पर बारिश के पानी से परेशान होती जनता

सड़कें बनी हैं तालाब, बाइक सवार दिखें पानी में गिरते हुए

बारिश से नगर की कई सड़कें पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। जलनिकासी की उचित व्यवस्था न होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया। जिससे सड़कों से सड़कें उखड़ने लगी हैं। शहर के मुख्य मार्ग भी इससे नहीं बच पाए। सब जगहों पर पानी ओवरफ्लो हो रहा है। सड़कों पर बह रहे पानी का आलम यह है कि चारपहिया वाहनों में पानी चला जा रहा है। बाइक सवार बमुश्किल किसी तरह से सड़क पार कर पा रहे हैं। कई बाइक सवार पानी में गिरते दिखाई दिए। यहां तक की एंबुलेंस भी इससे नहीं बच पाई। लोग परेशान होते रहें परंतु निगम का कोई कर्मचारी यहां दिखाई नहीं दिया।

महापौर को किया फोन तो असिस्टेंट ने बताई उनकी व्यस्तता

सड़कों पर घुटने तक पानी जमा होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव के बीच अनियंत्रित होने से कई बाइक सवार गिरते-गिरते बचे। आक्रोशित लोगों ने नगर निगम पर अपनी भड़ास निकाली। नाले और नालियों की सफाई के लिए चलाए गए नगर निगम के अभियान पर सवाल खड़े किए। शहर के प्रथम नागरिक शहर विकास के लिए कार्य करने को तैयार तो है लेकिन इसके पूर्व शायद उनका ध्यान शहर की मूलभूत समस्याओं को हल करने की ओर नहीं है। शहर विकास करना अच्छी बात है लेकिन महापौर को चाहिए कि वह मूलभूत समस्याओं का निदान करें। जब तक यह समस्या हल नहीं होगी, तब तक शहर विकास की बात करना भी गलत है। हमने महापौर से संपर्क करने का प्रयास भी किया परंतु उनके फोन पर यह कहते हुए टाल दिया गया की अभी महापौर व्यस्त है। अब समझ यह नहीं आ रहा कि जनता परेशान है और महापौर कहां व्यस्त है।

देखें वीडियो

 

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!