Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: देर रात पति ने पत्नी को मारी गोली, घटना के बाद 2 घंटे दरवाजा रखा बंद

रतलाम: देर रात पति ने पत्नी को मारी गोली, घटना के बाद 2 घंटे दरवाजा रखा बंद

खबरगुरु (रतलाम) 15 अगस्त। देर रात को पति-पत्नी के विवाद में पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पत्नी घायल हो गई। पति ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने पति के चंगुल से पत्नी को छुड़ाया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

घटना सोमवार देर रात की है। स्टेशन रोड थाना क्षेत्र स्थित मित्र निवास कालोनी निवासी धर्मेन्द्र सिसौदिया 46 वर्ष एवं उसकी पत्नी राखी उम्र 41 वर्ष का आपसी विवाद हुआ। विवाद के बाद पति ने पत्नी को गोली मार दी। हमले में पत्नी घायल हो गई। पति ने अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। घर में विवाद और गोली चलने की घटना पर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद दो घंटे तक पति ने दरवाजा नही खोला। पुलिस दरवाजा खोलने के लिए उसे समझाती रही तो वह बार-बार किसी व्यक्ति को बुलाने का कहता रहा। उसने कहा कि जब तक वह नहीं आएगा दरवाजा नहीं खोलेगा। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला को बाहर निकलवाया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने आरोपी पति धर्मेंद्र सिसोदिया के खिलाफ जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने आरोपी  पति को गिरफ्तार कर थाने कर लिया है और उसे थाने ले गई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल जब्त की है। घटनाक्रम देर रात तकरीबन 2:30 बजे तक चलता रहा। आरोपी पति को उसकी पत्नी राखी पर शक था कि उसका किसी अन्य व्यक्ति से संबंध है। इसी बात को लेकर पति पत्नी में विवाद हो गया था। राखी ने धर्मेन्द्र से दूसरी शादी की है।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!