Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

RATLAM Mayor Electon Result: किसमें कितना है दम, 49 पार्षद और 1 महापौर के भाग्य का फैसला आज

🔴 49 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों के लिए आज होगी मतगणना, इसके लिए 49 टेबल लगाई गई

खबरगुरु (रतलाम) 20 जुलाई। रतलाम में हुए नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना हो रही है। कुछ ही देर में महापौर और पार्षद पद पर जीत हासिल करने वाले उम्मीदवारों के नाम और किस पार्टी ने कहां जीत हासिल की इसके रुझान और नतीजे साफ हो जाएंगे। शहर के मतदाताओं ने 13 जुलाई को 49 पार्षद तथा एक महापौर के लिए मतदान किया। 2 लाख 14 हजार 337 मतदाताओं में मतदान में कुल 1 लाख 50 हजार 73 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसमें 77 हजार 242 पुरुष तथा 72 हजार 829 महिला मतदाताओं ने मतदान किया।

600 पुलिस अधिकारी एवं जवानों की तैनाती रहेगी

मतगणना स्थल पर रतलाम नगर निगम के महापौर तथा 49 वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों के लिए मतगणना होगी। इसके लिए 49 टेबल लगाई गई है। प्रत्येक टेबल पर तीन कर्मी तैनात रहेंगे। सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था की गई है, लगभग 600 पुलिस अधिकारी एवं जवानों की तैनाती रहेगी। मतगणना के संपूर्ण कार्य के लिए लगभग 700 अधिकारी कर्मचारी तैनात किए गए हैं। मतगणना परिसर में आवागमन के रूट भी निर्धारित किए गए हैं। सूचनाओं के प्रसारण के लिए व्यवस्था की गई है, मीडिया सेंटर बनाया गया है।

किन्हीं भी असामाजिक तत्वों, धांधली करने वालों से सख्ती से निपटे जाने की व्यवस्था की गई

आज होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण की जा चुकी है। स्थानीय आर्ट्स एंड साइंस कॉलेज में होने वाली मतगणना शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। कलेक्टर तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किन्हीं भी असामाजिक तत्वों, धांधली करने वालों से सख्ती से निपटे जाने की व्यवस्था की गई है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!