Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : बुजुर्ग महिला से चैन स्नैचिंग करने वाला बदमाश पुलिस गिरफ्त में

खबरगुरु (रतलाम) 9 फरवरी। रतलाम के राजस्व कॉलोनी में बुजुर्ग महिला से चैन स्नैचिंग करने वाले बदमाश को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया। स्टेशन रोड थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लूटी गई चेन और घटना में उपयोग किया वाहन भी जप्त किया है। गिरफ्तार किए गए बदमाश का नाम मनोज साल्वी हैं।

बुधवार दोपहर 12.30 बजे एसपी अभिषेक तिवारी ने पत्रकार वार्ता में मामले का खुलासा किया। एसपी तिवारी ने बताया कि 8 फरवरी की सुबह 11.30 बजे 74 वर्षीय श्रीकांता पति शांतिलाल जैन निवासी राजस्व कॉलोनी घर से काटजूनगर स्थित जैन मंदिर दर्शन करने जा रही थी। उसी समय आरोपी मनोज साल्वी ने बुजुर्ग महिला के गले से से चेन लूटकर भाग गया था। घटना की सूचना मिलने पर स्टेशन रोड थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और आरोपी की तलाश शुरू की थी। पुलिस ने आरोपी मनोज साल्वी को दोपहिया वाहन और सोने की चेन के साथ गिरफ्तार कर लिया है। लूट के दौरान चेन का कुछ हिस्सा महिला के गले मे ही रह गया था।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!