Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: त्योहारी सीजन में जाम से निपटने को ट्रैफिक पुलिस का मास्टर प्लान, किया रूट डायवर्जन, ये रहेंगे नोव्हीकल जोन, जानें डिटेल

रतलाम: त्योहारी सीजन में जाम से निपटने को ट्रैफिक पुलिस का मास्टर प्लान, किया रूट डायवर्जन, ये रहेंगे नोव्हीकल जोन, जानें डिटेल

शहर के व्यस्ततम मार्गो पर किया जाएगा रूट डायवर्शन

खबरगुरू (रतलाम) 6 नवंबर। शहर में दीपावली का बाजार सज चुका है। दिवाली की खरीददारी के लिए की भीड़ में बढ़ोतरी होगी। इसका खयाल रखते हुए रतलाम ट्रैफिक पुलिस ने सात दिन का रूट डायवर्जन किया है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक 7 नवंबर से 13 नवंबर तक रूट डायवर्जन लागू रहेगा। दिनांक 10 नवंबर से 12 नवंबर को परम्परागत रुप से मनाया जाने वाला दिपावली पर्व पर शहर के मध्य स्थित त्यौहारी बाजार में खरीदारी के लिए आने वाले शहरी एवं ग्रामीणजनों द्वारा साथ लाये जाने वाले दो पहिया व चार पहिया वाहनों को सरल एवं सुगम यातायात व्यवस्था प्रदाय करने एवं पार्किंग व्यवस्था के लिए यातायात पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात डायवर्सन एवं पार्किंग व्यवस्था प्लान तैयार किया गया है। जो निम्नानुसार है:-

दीपावली पर्व पर रुट डायवर्सन प्लान
01. नाहरपुरा चौराहे से डालुमोदी बाजार,घास बाजार, माणकचौक, न्यूक्लाथ मार्केट तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
02. रानीजी का मंदिर से गणेश देवरी, नीमचौक, डालूमोदी बाजार, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
03. तोपखाना से चाँदनी चौक, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
04. डालूमोदी बाजार से न्यू क्लाथ मार्केट, घास बाजार, गणेश देवरी, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
05. घास बाजार से चौमुखीपुल, डालूमोदीबाजार, माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
06. चौमुखी पुल से गणेश देवरी, घास बाजार, चाँदनी चौक माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
08. बाजना बस स्टेण्ड से चाँदनी चौक, तोपखाना, चौमुखीपुल, गणेश देवरी माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।
9. नीमचौक से तोपखाना, चाँदनी चौक,रानीजी का मंदिर, गणेश देवरी माणकचौक क्षेत्र तक समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, आटो रिक्शा व मैजिक वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। उक्त क्षेत्र उपरोक्त वाहनो के लिये नो व्हीकल जोन रहेगा ।

नोव्हीकल जोन
01. हमदर्द मेडिकल से लक्ष्मीजी का मंदिर, माणकचौक थाना, नोलाईपुरा तक का रास्ता नो व्हीकल जोन रहेगा।
02. जमनालाल स्वीट्स से माणकचौक चौराहा, साहूबावडी, घासबाजार, भुट्टा बाजार गली तक का रास्ता नो व्हीकल जोन रहेगा।
एकांकी मार्ग व्यवस्था
01. घास बाजार से डालूमोदी बाजार तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।
02. नाहरपुरा चौराहा से डालूमोदी बाजार तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।
03.गणेश देवरी से डालूमोदी बाजार तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।
04.चौमुखीपुल से गणेश देवरी तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।
05. चाँदनी चौक से चौमुखीपुल तक एकांकी मार्ग व्यवस्था रहेगी।

दो पहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग व्यवस्था
01. धनजीबाई के नोहरे में दो पहिया वाहन पार्किंग।
02. ईदगाह के पास सुतारो का वास दो पहिया चार पहिया वाहन पार्किंग।
03. आजाद चौक (चाँदनी चौक) के अंदर दो पहिया वाहन पार्किंग।
04. डॉ. देवीसिंह की गली मे दो पहिया वाहन पार्किंग।
05. चौडावास, रामगढ दो पहिया वाहनों की पार्किंग।
06. काशीनाथ का नोहरा दो पहिया व चार पहिया वाहनों की पार्किंग।
07. अमृतसागर तालाब के किनारे दो पहिया व चार पहिया वाहन पार्किंग।

यह व्यवस्था दिनांक 07 नवंबर से प्रारम्भ होकर दिनांक 13 नवंबर तक जारी रहेगी। यातायात पुलिस रतलाम ने अनुरोध किया है कि असुविधा से बचने के लिये चार पहिया वाहनों को लेकर बाजार क्षेत्र में प्रवेश नही करे एवं निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही अनिवार्य रुप से पार्किंग करे अन्यथा यातायात मार्ग अवरुध्द होने की स्थिति में वाहनों को क्रेन से टोइंग किया जा सकता है। समस्त नगरवासियो एवं दुकानदारो से सहयोग की अपील है।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!