Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: मतदान का समय समाप्त, जिले की पांचों विधानसभा में हुआ 83 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, जानिए ताजा अपडेट

रतलाम: मतदान का समय समाप्त, जिले की पांचों विधानसभा में हुआ 83 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, जानिए ताजा अपडेट

हम लगातार जानकारी को अपडेट कर रहे है। ताजा जानकारी के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहे।

खबरगुरू (रतलाम) 17 नवंबर। मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के मतदान का समय समाप्त हो गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 52 जिलों की 230 सीटों पर आज मतदान हुआ। रतलाम की पांच विधानसभा सीटों के लिए 40 प्रत्याशी चुनावी मैदान में है। वोटिंग को लेकर दिनभर मतदाताओं में गजब का उत्साह देखा गया है। बड़ी संख्या में मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपने वोट की आहूति देने के लिए पहुंचे। 6 बजे तक जो लोग बूथ पर अंदर थें, सिर्फ उन्हें ही 6 बजे बाद वोट डालने दिया गया। रतलाम जिले में पांचों विधानसभा क्षेत्रों के 1295 मतदान केन्द्र में कुल 83 प्रतिशत से ज्यादा मतदान हुआ। इसी के साथ 40 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला EVM में कैद हो गया है। जिसके नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे। प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। जिले में किसी अप्रिय घटना की खबर नहीं है। म.प्र. विधानसभा 2023 के चुनाव के लिए शुक्रवार को रतलाम में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न होने पर विभिन्न राजनीतिक दल के जिला पदाधिकारियों द्वारा धन्यवाद दिया गया।

सबसे ज्यादा मतदान सैलाना विधानसभा और सबसे कम मतदान रतलाम शहर विधानसभा में

जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अनुमानित रुप से शाम 6 बजे तक जिले की पांचो विधानसभा सीटों पर 83.62 प्रतिशत हो गया। रतलाम शहर विधानसभा में 73.55 प्रतिशत, रतलाम ग्रामीण विधानसभा में 86.25, सैलाना विधानसभा सीट पर 89.50 प्रतिशत, जावरा विधानसभा सीट पर 85.48 प्रतिशत और आलोट विधानसभा सीट पर 83.33 प्रतिशत मतदान हो चुका था। इस प्रकार सुबह 7 से शाम 6 बजे तक जिले में अनुमानित रुप से 83 प्रतिशत से ज्यादा मतदान की खबर है। शाम 6 बजे तक सबसे ज्यादा मतदान सैलाना विधानसभा और सबसे कम मतदान रतलाम शहर विधानसभा में हुआ।

हम लगातार जानकारी को अपडेट कर रहे है। ताजा जानकारी के लिए पेज को रिफ्रेश करते रहे।

पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को दिए गए प्रशस्ति पत्र 

नवाचार के तहत पांचों विधानसभाओं के ऐसे 10-10 मतदान केंद्रों पर मतदान करने वाले नवीन मतदाताओं को निर्वाचन कार्यालय द्वारा इस बार प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं को दिए गए प्रशस्ति पत्र का उद्देश्य अधिक मतदान को प्रोत्साहित रहा।

मतदान के बाद मिला सर्टिफिकेट

पहली EVM पहुंची शाम 7.18 बजे

मतदान केंद्र क्रमांक 247 के पीठासीन अधिकारी मोहम्मद यूनुस दल के साथ 7:18 बजे बूथ क्रमांक 247 से पर मतदान सामग्री लेकर पहुंचे। प्रशासन द्वारा मतदान दल का पुष्पहार से स्वागत किया गया।

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!