Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम: देर रात हुई चाकूबाजी में युवक की मौत, एक गंभीर घायल

🔴 अजहर के पेट में एवं सोहेल की पीठ पर चाकू से किया हमला

खबरगुरु (रतलाम) 10 फरवरी। रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात दो पक्षों में विवाद हो गया है। विवाद बढ़ा तो चाकूबाजी भी हो गई। घटना में एक की मौत हो गई और एक घायल हो गया। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात तकरीबन 10 बजे बाजना बस स्टैंड निवासी सोहेल पिता मंगतू शाह उम्र 20 वर्ष और उसका चाचा अजहर पिता हुसैन उम्र 21 वर्ष एक शादी कार्यक्रम से लौट रहे थे। उसी दौरान दीनदयाल नगर क्षेत्र में एक गली में शंकर, रितेश एवं एक अन्य साथी ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। अजहर के पेट में एवं सोहेल की पीठ पर चाकू लगा। दोनो घायलों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया। जहां पर सोहेल की मौत हो गई एवं अजहर को गंभीर घायल होने से इंदौर रेफर किया। विवाद किस बात को लेकर हुआ अभी पता नही चला है। देर रात तक अस्पताल में हंगामा चलता रहा। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में समाजजन अस्पताल परिसर में इकट्ठे हो गए। हंगामा बढ़ते देख पुलिस को भारी बल लगाना पड़ा। दोनों पक्ष अलग-अलग समुदाय से हैं इसलिए सांप्रदायिक तनाव ना बड़े उसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर रखा है। पुलिस ने तीनों मुख्य आरोपियों सहित चार को गिरफ्तार किया है। प्रकरण दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!