Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम की बेटी स्वर्णा बनी वलसाड की प्रथम महिला लोको पायलट, महिलाओं के लिए बनी मिसाल

🔴 2016 में मुम्बई डिवीजन के वलसाड में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर हुई थी  नियुक्ति 

खबरगुरु (रतलाम) 29 जुलाई। हमारे देश की महिलाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। आज नारी घर-परिवार के साथ-साथ दूसरे सभी कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ऐसा कोई भी काम नहीं है जिसे महिलाएं नहीं कर रही हों।रतलाम की बेटी स्वर्णा ने वलसाड की प्रथम महिला लोको पायलट बनकर यह सिद्व कर दिया है। स्वर्णा ने अपनी शिक्षा रतलाम से ही करते हुए इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन से इंजीनियरिंग की डिग्री पूरी की। 2016 में मुम्बई डिवीजन के वलसाड में असिस्टेंट लोको पायलट के पद पर स्वर्णा की नियुक्ति हुई थी। उसके बाद अपनी मेहनत और लगन से काम करते हुए मात्र 6 वर्षो मुम्बई डिवीजन की वलसाड लॉबी में पहली महिला लोको पायलट नियुक्त हुई।

स्वर्णा के पिता राकेश सोनी पत्रकार है साथ ही एम पी वर्किंग जॉर्नलिस्ट यूनियन के रतलाम जिला अध्यक्ष है। माता सुनीता सोनी गृहणी है। स्वर्णा का छोटा भाई व एक बहन है। भाई शुभम सोनी इलेक्ट्रॉनिक कम्युनिकेशन से इंजीनियर है और छोटी बहन सुरभी सोनी माइक्रो बायलॉजी से एम एस सी फाइनल कर रही है। 

 
Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!