Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम में कड़ाके की ठंड, दिनभर चली शीतलहर से बढ़ी ठंड, पढ़िए मौसम का हाल

🔴  आने वाले दिनों में सर्दी का वार जारी रहेगा

खबरगुरु (रतलाम) 4 जनवरी। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मध्य प्रदेश तक दिख रहा है। रतलाम में बुधवार को कड़ाके की ठंड रही। जिलेभर में इस समय शीतलहर शुरू हो गई है। अगले सात दिनों तक जिलेभर में ऐसी ही शीतलहर बनी रहेगी। आगामी दिनों में औैर ज्यादा सर्दी बढ़ने की संभावना भी बताई जा रही है। आगामी 48 से 72 घंटे में प्रदेश में बारिश के आसार भी बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में सर्दी का वार जारी रहेगा।

न्यूनतम पारा 6.5 डिग्री, तो वहीं अधिकतम पारा 20.2 रहा

बुधवार को दिनभर चली शीत हवाओं से सर्दी में एकाएक बढ़ोतरी हो गई है। न्यूनतम पारा भी 6.5 डिग्री पर पहुंच गया है, तो वहीं अधिकतम पारा 20.2 पर रहा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया था। शीतलहर को देखते हुए रतलाम कलेक्टर ने नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाओं को सुबह 10:30 बजे के बाद लगाने के आदेश जारी किए थे। मौसम विभाग के मुताबिक सर्द हवाएं ठंड लगातार बढ़ा रही हैं। रात के साथ-साथ दिन में भी ठंड का एहसास ज्यादा रहेगा।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!