उज्जैन। दुर्गापुरा बिरलाग्राम में चोरों ने सूने मकान का ताला तोड़ा और अंदर घुसकर सोने-चांदी के जेवर, सिलाई मशीन एवं टीवी चोरी करके ले गए। इसकी रिपोर्ट बिरला ग्राम थाने में दर्ज करवाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पारदी रोड दुर्गापुरा बिरलाग्राम निवासी राजेश पिता बाबूलाल भारती गोस्वामी किसी काम से बाहर गए हुए थे। जबकि पत्नी जन सेवा अस्पताल गई हुई थी। २८ नवंबर की शाम ६ से रात ९ बजे के बीच मौका पाकर बदमाशों ने मकान का ताला तोड़ा और घर में घुसकर जेवर, सिलाई मशीन, टीवी एवं अन्य सामान चोरी करके ले गए। इसकी जानकारी उस समय लगी जब राजेश की पत्नी घर लौटी। दूसरे दिन राजेश भारती गोस्वामी की रिपोर्ट पर बिरलाग्राम पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया।
सूने मकान का चोरों ने ताला चटकाया
admin
Related Posts
-
रतलाम : निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा के प्रयासों से कस्तूरबा नगर के गरबा ग्राउंड को मिली बाउंड्रीवॉल, महापौर ने किया भूमिपूजन
-
रतलाम में 24 से 26 जुलाई तक होगा राष्ट्रीय श्री आदि गुरु पूजा महोत्सव, 4000 साधक होंगे शामिल
-
सीएम डॉ. मोहन ने किसानों से किया संवाद, कहा- उन्नत खेती व पशुपालन से बढ़ाएंगे आपकी आमदनी


