Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

भूकंप ने मचाई तबाही, कई इमारतें ध्वस्त, अब तक 150 की मौत, संख्या बढ़ रही लगातार

🔴  रिक्टर स्केल पर इसकी ​तीव्रता 7.8

खबरगुरु (तुर्की) 6 फरवरी। तुर्की समेत 4 देशों में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गए हैं। सीरिया, लेबनान और इजराइल में भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी ​तीव्रता 7.8 थी। अब तक 150 लोगों की जान चली गई है।

यह आंकड़ा और भी बढ़ सकता है। वहीं रिहाइशी इलाकों में ध्वस्त इमारतों के गिरने की संख्या भी और बढ़ सकती है।कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जिसके लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। तुर्किये में अब तक 96 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। वहीं, सीरिया में 54 लोग मारे गए हैं।

स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 4 बजकर 18 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। 11 मिनट बाद 6.7 तीव्रता का दूसरा भूकंप भी आया। इसका केंद्र जमीन से 17.9 किलोमीटर नीचे था। दूसरे भूकंप के 19 मिनट बाद 5.6 तीव्रता का तीसरा भूकंप भी आया। सीरिया में अलेप्पो और हमा शहर से नुकसान की खबरें सामने आ रही हैं। सिविल डिफेंस के मुताबिक, सीरिया में तुर्की से लगे इलाकों में कई इमारतें गिर गईं। सीरिया की राजधानी दमिश्क में भी भूकंप के झटकों के बाद लोग सड़कों पर आ गए। लेबनान में करीब 40 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!