Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

नाबालिगों ने दिया था वारदात को अंजाम :हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

नाबालिगों ने दिया था वारदात को अंजाम :हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया खुलासा

खबरगुरु (रतलाम) 12 जून । गत दिवस पुलिस को सूचना मिली थी कि रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुड़ी का टापरा में अर्धनग्न अवस्था में युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना के बाद रावटी थाना पुलिस और एफएसएल की टीम पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने मौके से बीयर की बोतले भी जब्त की थी। मृतक की पहचान सुरेश ऊर्फ गोलू गहलोत के रुप में हुई। पुलिस ने इसी दिशा में विवेचना की और महज 24 घंटे के भीतर युवक की हत्या करने वाले दो नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा कर दिया।

सोमवार दोपहर पुलिस कंट्रोल रूम पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने हत्या का खुलासा किया। इस दौरान एएसपी राकेश खाखा भी मौजूद रहे। एसपी ने बताया कि सुरेश गहलोत अपने दो साथियों के साथ शनिवार रात को रावटी थाना क्षेत्र अंतर्गत शादी में आए थे और उसके बाद कुड़ी का टापरा में वालचंद्र डोडिया के कुए के पास पार्टी करने चले गए। उसी दौरान सुरेश अपनी महिला मित्र से मोबाइल पर बात करने लगा। मामूली बात पर मृतक और साथियों का आपस से विवाद हो गया था। विवाद में मृतक सुरेश ने अपने साथी को चांटा मार दिया था। विवाद बढ़ा और बात हाथापाई तक पहुंच गई थी। आरोपियों ने नशे की हालत में सुरेश को पत्थर से मारते हुए उसका चेहरा कुचल दिया। दोनों ही आरोपी नाबालिग है। जिससे सुरेश की मौके पर ही मौत हो गई थी। घटना को अंजाम देने के बाद दोनो आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने दोनों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकिल, मृतक सुरेश उर्फ गोलु का मोबाईल जब्त कर लिया है।

इनकी रही सराहनीय

मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी राकेश खाखा के निर्देशन में टीम बनाई और मामले को सुलझाने में जुट गए। कार्रवाई में थाना प्रभारी रावटी पीआर डावरे, थाना प्रभारी शिवगढ़ अमित शर्मा,  उप निरीक्षक प्रहलाद  डिंडोर, उप निरीक्षक रामसिंह खपेड, उप निरीक्षक दुले सिंह डामर, उप निरीक्षक जितेंद्र चौहान, सउनि  सोबान सिंगाड, प्र.आ. आशीष धानक, प्र.आ. विदेश सिंह, प्र.आ. बद्रीलाल, प्र.आ. मनमोहन शर्मा साइबर सेल, आ. महेश मईडा, पदम सिंह, आ. देवेंद्र गामड़, आ. रवि चंदेल, आ.शादाब, आ. देवेंद्र शर्मा, आ. विजय पाल सिंह, आ. विपुल भावसार साइबर सेल की सराहनीय भूमिका रही।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read also x

error: Content is protected !!