Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम में चली गोली, महिला की हुई मौत

🔴 बड़ी बहन के घर शादी में आई थी मृतक महिला

खबरगुरु (रतलाम) 14 जून। रतलाम शहर के आनंद कॉलोनी क्षेत्र में एक घर में गोली चलने की घटना सामने आई है। गोली चलने से एक महिला की मौत हो गयी है। गोली चलने के कारणों का पता नहीं चला है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच कर रही है। गोली किसने और क्यो चलाई है ये जानकारी अभी सामने नहीं आई है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना मंगलवार सुबह 11:30 बजे की है। गोली चलने से शाहिन पति अकील खान (40) गंभीर घायल हो गई थी। उसे तत्काल अस्पताल लाया गया जहां पर उपचार किया जा रहा है तभी महिला ने दम तोड़ दिया इस दौरान अस्पताल में कांग्रेस समर्थक की भीड़ लग गई। महिला बड़ी बहन की लड़की की शादी में रतलाम आई हुई थी। मृतक महिला मनावर की रहने वाली है। मृतक महिला अज्जू , असलम और अनवर शैरानी की बहन बताई जा रही है।

Share This Post

admin

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!