खबरगुरु (भोपाल) 12 अक्टूबर। नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी किया गया है कि प्रदेश के समस्त स्कूलों में कक्षा एक से कक्षा आठवीं तक की कक्षाएँ 15 नवंबर, 2020 तक पूर्णत: बंद रहेंगी। इसके साथ ही कक्षा 9 से 12वीं तक के सभी स्कूल आंशिक रूप से खुले रहेंगे। नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होगा एवं ऑनलाईन पठन-पाठन की गतिविधियाँ पूर्व की तरह जारी रहेंगी। सभी स्कूलों को स्वास्थ्य एवं सुरक्षा संबंधी एसओपी/गाईड लाइन का पालन करना अनिवार्य होगा। मध्यप्रदेश शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने सोमवार शाम इस संबंध में आदेश जारी कर दिए।
आठवीं तक की कक्षाएं 15 नवंबर तक नहीं लगेंगी, सिर्फ 9वीं से 12वीं क्लास आंशिक होंगी
admin
Related Posts
-
युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की ओर सशक्त पहल: SYSITS में TCS का कैंपस ड्राइव 23 को
-
रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप
-
मंत्री चेतन्य काश्यप की माताजी तेजकुंवर बाई पंचतत्व में विलीन, त्रिवेणी मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जन सैलाब


