खबरगुरू (अयोध्या) 19 जून। मध्यप्रदेश राम मंदिर में चढ़ावा चोरी विवाद के बीच सीएम योगी शुक्रवार को अयोध्या राम मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन किए। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावा में चोरी के मामले में हमने ऐसी व्यवस्था कर दी है कि 15 दिन में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। अगर कोई अपराधी है, वह कोई भी होगा, बचेगा नहीं, यह सुनिश्चित है।
योगी ने कहा- अगर किसी के पास कोई प्रूफ है तो उसे एसआईटी को दे दे। राम भक्तों से अपील है कि प्रभु राम ने मर्यादा का पाठ पढ़ाया है। 500 वर्षों तक राम मंदिर के लिए संघर्ष किया है। 15 दिन और देख लो, इंतजार कर लो। चिंता मत करो।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र प्रकरण पर समाजवादी पार्टी व कांग्रेस को आईना दिखाया। उन्होंने कहा कि प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वाले, रामभक्तों पर लाठी-गोली चलाने वाले उपदेश दे रहे हैं। अयोध्या को अपमानित करने का कुत्सित प्रयास कर रहे हैं।


