खबरगुरु (रतलाम) 17 अक्टूबर। अब रतलाम के युवाओं को नौकरी के लिए बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे, क्योंकि देश की बड़ी आईटी कंपनी खुद रतलाम आ रही है। शहर के अग्रणी तकनीकी संस्थान श्री योगीन्द्र सागर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (SYSITS), धराड़ में पहली बार टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) का ओपन कैंपस रिक्रूटमेंट ड्राइव आयोजित होने जा रहा है।
कब और कहां होगा ड्राइव?
23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक, SYSITS कॉलेज परिसर, महू-नीमच रोड, धराड़, रतलाम में। कंपनी BPS (Business Process Services) पद के लिए युवाओं का चयन करेगी। संस्थान के डायरेक्टर डॉ. लोकेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा – “हमारा लक्ष्य सिर्फ डिग्री देना नहीं, बल्कि हर छात्र के हाथ में बेहतर रोजगार देना है। TCS जैसी ग्लोबल कंपनी का कैंपस में आना हमारे छात्रों के साथ-साथ पूरे मालवा क्षेत्र के युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है।
वाइस चेयरमैन उमेश शर्मा ने इसे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर बताया। उन्होंने कहा कि SYSITS का उद्देश्य किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर छात्रों को इंडस्ट्री के लिए तैयार करना और उन्हें बेहतर से बेहतर प्लेसमेंट दिलाना है। CS जैसी कंपनी का रतलाम आना इस बात का प्रमाण है कि अब बड़े अवसरों के लिए महानगरों की ओर भागने की जरूरत नहीं। SYSITS शिक्षा और रोजगार के बीच पुल बनकर युवाओं के सपनों को यहीं पूरा करने में जुटा है।
कौन ले सकता है हिस्सा?
ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के कोऑर्डिनेटर प्रो. बलविंदर सिंह गुरुदत्ता ने बताया कि इस ओपन ड्राइव में कई कोर्स के छात्र भाग ले सकते हैं -BBA, B.Com, BA, BBM, BMS, BAF, BBI – 2024, 2025, 2026 पासआउटB.Sc. (CS और IT को छोड़कर) – 2024, 2025 पासआउट M.A., M.Com – 2025, 2026 पासआउट
कैसे करें रजिस्ट्रेशन?
इच्छुक विद्यार्थी तुरंत नीचे दिए लिंक पर पंजीकरण करें – https://forms.gle/fUpgQCDgs8ovHW7v9 साथ ही पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन कर पूरी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।निश्चित तौर पर SYSITS का यह प्रयास रतलाम के युवाओं को बेंगलुरु, पुणे जाने से पहले अपने ही शहर में वर्ल्ड क्लास कंपनी में करियर शुरू करने का ऐतिहासिक मौका है।


