Categories

Post Widget 1

Heath Tips

  • In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a
  • Fringilla vel, aliquet nec, vulputateDonec pede justo,  eget, arcu. In enim justo, rhoncus ut, imperdiet a, venenatis vitae, justo.Nullam dictum felis eu pede mollis pretium.

रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप

रतलाम : रेलवे फाटक के बीच फंसी कार आई ट्रेन की चपेट में, गेटमैन पर नशे में होने के लगे आरोप

खबरगुरु (रतलाम) 15 अक्टूबर।  वलसाड – हिसार सुपरफास्ट ट्रेन गुरुवार रात एक बड़े हादसे का शिकार होते-होते बच गई। बंजली बायपास मार्ग स्थित रेलवे क्रॉसिंग पर एक कार फाटक के बीच फंस गई और फाटक बंद हो गया। रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रैक के बीच खड़ी कार देखकर लोको पायलट ने हॉर्न बजाया और ट्रेन की गति धीमी कर दी। इसके बावजूद इंजन से कार की जोरदार टक्कर हो गई । टक्कर के बाद कार दूर जा गिरी और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के वक्त कार में सवार लोग समय रहते बाहर निकल आए थे, जिससे किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

सूत्रों के अनुसार, रात करीब 10 बजे लाल रंग की एमजी हेक्टर कार (गुजरात पासिंग GJ 15 CK 0369) बंजली बायपास स्थित रेलवे क्रॉसिंग को पार कर रही थी। कार फाटक के बीच फंस गई और फाटक बंद हो गया। इसी दौरान वलसाड – हिसार स्पेशल हॉलिडे ट्रेन (गाड़ी संख्या 04728) वहां से गुजर रही थी। इंजन से ट्रेक पर खडी कार टकरा गई। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई परंतु कार पूरी तरह चकनाचूर होई गई। दसे की सूचना मिलने पर डीआरएम अश्वनी कुमार सहित रेलवे के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। टक्कर से ट्रेन के इंजन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ। ट्रेन के रतलाम स्टेशन पहुंचने के बाद उसकी पूरी जांच की गई। इसके बाद ट्रेन को आगे रवाना किया गया।

कार चालक प्रणय उपाध्याय के अनुसार वे रात में कार में ताल से रतलाम आ रहे थे। बंजली बायपास स्थित रेलवे फाटक खुला होने पर वह कार लेकर क्रॉसिंग के अंदर पहुंचे, लेकिन इसी दौरान फाटक बंद हो गया और कार बीच में फंस गई। तुरंत ही कार से उतरकर गेटमैन को सूचना देने पहुंचे। उन्होने गेटमेन से फाटक खोलने का कहा परंतु उसने फाटक नहीं खोला। जबकि ट्रेन आने में समय था। प्रणय ने आरोप लगाया कि गेटमैन शराब के नशे में था। प्रणय ने दावा किया कि उनके पास एक वीडियो भी है, जिसमें गेटमैन नशे की हालत में बात करता दिखाई दे रहा है।

 

Share This Post

Dr. Himanshu Joshi

2009 से पत्रकारिता में सक्रिय होते हुए वर्तमान में खबरगुरू डॉट कॉम में संपादक की भूमिका का निर्वहन किया जा रहा है। रतलाम प्रेस क्लब में 2022-2024 में उपाध्यक्ष का दायित्व।

Related Posts

Read also x

error: Content is protected !!